{"_id":"59c027894f1c1b1d688b55d6","slug":"historic-arman-gang-was-robbed-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर अरमान गैंग कर रहा था हाईवे पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर अरमान गैंग कर रहा था हाईवे पर लूट
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अरमान गैंग कर रहा था हाईवे पर लूट
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के खैर रोड और लोधा इलाके में हाईवे पर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। देहली गेट पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अरमान को उसके गैंग के साथी सहित धर दबोचा है, उसके कब्जे से लूट का माल व लूट में प्रयुक्त हथियार आदि बरामद किए हैं।
इन दोनों ने लूट चोरी की कई वारदातें स्वीकारी हैं। जिनमें कारोबारी के गूलर रोड पर कारखाने में चोरी का खुलासा शामिल है। खास बात है कि इस गैंग के गिरफ्तार मुखिया पर कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि देहलीगेट व लोधा इलाके में लूटपाट की वारदात लगातार हो रही थीं। इसी दौरान तीन दिन पहले ऐलाना मीट फैक्ट्री के पास बीड़ी व्यापारी से हुई लूट के दौरान एक बदमाश का मोबाइल गिर गया था, जो पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
उसी दिन यह साफ हो गया था कि इस इलाके में अरमान गैंग लूटपाट कर रहा है। पुलिस ने जब प्रयास शुरू किए तो एसओ देहली गेट अनुज कुमार व उनकी टीम ने जलालपुर से दो आरोपियों को दबोच लिया। इन्होंने अपने नाम अरमान व असलम निवासी सराय मियां बताया। इनमें अरमान हिस्ट्रीशीटर है और गैंग का लीडर है।
वह लगातार लूटपाट करते फिर रहे हैं। इनके पास से पांच हजार रुपये नकदी व तमंचा बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार अरमान पर अब तक लगभग 26 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं असलम पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें अरमान थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इनसे देहलीगेट के अलावा हाईवे पर लूट व गूलर रोड पर चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है।