फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl attack on his lover

युवती ने घर में घुस दरोगा पुत्र पर िकया चाकू से हमला

Tue, 01 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Girl attack on  his lover

महानगर के बन्नादेवी इलाके की जवाहर नगर कॉलोनी में सोमवार की दोपहर इश्क में अंधी एक युवती ने घर में घुसकर एक दारोगा के बेटे पर चाकू से ताबड़ तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। घटना के समय वह घर में अकेला था। 

विज्ञापन

इस दौरान युवती ने खुद की भी कलाई काटली। चीखपुकार पर वहां एकत्रित पब्लिक एवं पुलिस ने उन्हें जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक दोनों ही ओर से पुलिस को तहरीर देने की बजाए समझौते के प्रयास चल रहे थे। युवक का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

कासगंज में तैनात पुलिस दरोगा का परिवार जवाहर नगर में रहता है। उसका बेटा शहर के नामचीन कॉलेज से बीएड करने के अलावा सेंटर प्वाइंट के एक कोचिंग सेंटर से प्रोफेशनल कोर्स की तैयारी कर रहा है। इसी सेंटर में केंद्रीय सेवारत एक कर्मचारी की बेटी भी पढ़ने आती है। बताते हैं, करीब छह महीने से उनमें मेल-जोल के बाद नजदीकियां बढ़ गईं थीं। दोनों में प्रेम संबंध के साथ शादी करने की भी बात तय हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मानें तो 16 फरवरी को युवक के परिजन बाहर गए थे। तब दारोगा पुत्र ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दो दिन पहले ही वह शादी और दोस्ती से मुकरने लगा। इस बारे में बातचीत करने के लिए उसने सोमवार की दोपहर उसे फिर घर बुलाया। युवक की मां और उसके भाई-बहन किसी काम से बाहर गए हुए थे। 


युवती ने बताया कि बातचीत के दौरान उनके बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साकर उसने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी गर्दन, पीठ पर कई वार किए, जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद युवती ने अपनी कलाई भी चाकू से काट ली। इस बीच शोर सुनकर वहां इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने फोन कर पुलिस भी बुला लिया। फिर उन्हें जख्ती हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के परिजन भी वहां आ गए। 


युवक ने पूछताछ में युवती से शारीरिक संबंध या दुष्कर्म के आरोप से इंकार किया है। उसका आरोप है कि युवती उससे जबरन शादी करना चाहती है। मना करने पर चाकू से हमला बोल दिया। एसओ बन्नादेवी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया है, जबकि युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। देर रात तक दोनों ही ओर से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिली तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed