{"_id":"5c914f8fbdec2213e43a4ac6","slug":"four-persons-drinking-alcohol-on-the-track-came-under-the-train-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहे चार लोग ट्रेन की चपेट में आए, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहे चार लोग ट्रेन की चपेट में आए, एक की मौत
Wed, 20 Mar 2019 01:52 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर शराब पी रहे चार लोग टूंडला-दिल्ली पैसेंजर (टीएडी) की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जेएन मेडिकल कालेज में चल रहा है। आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बरौला जाफराबाद पुल के नीचे तीसरी लाइन के प्वाइंट नंबर 27ए के पास बरौला जाफराबाद निवासी पवन (34) पुत्र ज्वाला सिंह, जयदेव उर्फ जगदेवा (40) पुत्र भीमसेन, नेत्रपाल (48) पुत्र दानसहाय और सरनाम उर्फ बड्डे (55) पुत्र कृपाल सिंह सहित एक अन्य युवक पटरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दिल्ली जा रही टूंडला-दिल्ली पैसेंजर की चपेट में आ गए। सरनाम की मौत हो गई।
तीन अन्य उछलकर साइड में जा गिरे। एक युवक कूदकर भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। >> साले के पास जाने के लिए घर से निकला था
विज्ञापन
बरौला जाफराबाद पुल के नीचे टीएडी ट्रेन की चपेट में चार लोग आ गए थे। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सभी शराब पी रहे थे। हादसे में एक की मौत हो गई है। तीन घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
- अरुणा राय, इंस्पेक्टर, बन्नादेवी