{"_id":"621932eed4217637aa13e506","slug":"four-lakh-robbery-charges-from-businessman-at-gonda-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः गोंडा मोड़ पर व्यापारी से चार लाख लूट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः गोंडा मोड़ पर व्यापारी से चार लाख लूट का आरोप
Sat, 26 Feb 2022 02:01 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोरावर क्षेत्र के गोंडा मोड़ पर शुक्रवार देर रात हार्डवेयर व्यापारी संग मारपीट हुई है। आरोप गैर समुदाय के लोगों पर है। व्यापारी ने हमलावरों पर चार लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। इस दौरान राहगीरों की मदद से व्यापारी को बचाया गया और एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया है। इस खबर पर तमाम व्यापारी व भाजपा नेता थाने पहुंच गए, बाद में तहरीर दी गई।
घटनाक्रम के अनुसार, इंदिरा नगर खैर रोड निवासी संजय वार्ष्णेय का हार्डवेयर का व्यापार है। उनका कहना है कि शुक्रवार को वे अपनी बाइक से मथुरा के कस्बा सुरीर में तगादा कर देर रात करीब नौ बजे लौट रहे थे। आरोप है कि उनकी जेब में चार लाख रुपये थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उन्हें गोंडा मोड़ पर रोक लिया और मारपीट कर रुपये लूट लिए।
इस दौरान शोरशराबे पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। संजय को ईंट पत्थर फेंककर बदमाशों से बचाया गया। मौके से एक आरोपी को दबोच लिया गया। खबर पर संजय के परिजन कुछ व्यापारी और भाजपा नेता महाजन महाजन आदि पहुंच गए। सभी ने थाने में गैर समुदाय के कुछ लोगों को पहचानते हुए नामजद कर तहरीर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रोरावर रूपेश वर्मा का कहना है कि लूट का आरोप लगाया जा रहा है। मगर जांच अब तक की जांच में साफ हुआ है कि कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे, तभी इनमें झगड़ा हुआ है। लूट की बात कहीं तस्दीक नहीं हो रही। मामले में जांच की जा रही है।