{"_id":"57ba01d14f1c1bc21fd4ede7","slug":"five-year-old-girl-raped-in-harduaganj-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआगंज में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदुआगंज में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, तनाव
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
rape and video
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज में एक बार फिर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद जबरदस्त तनाव हो गया है। शनिवार रात हुई इस घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए आरोपी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। फिलहाल बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव की निवासी पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर शनिवार शाम खेल रही थी। तभी गांव का ही 32 साल का युवक उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव के बाहर एक खेत में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम कराहती व रोती रही मगर दरिंदे को तरस नहीं आया। घायल अवस्था में उसे खून से लथपथ वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को गायब देख परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो गांव के बाहर खेत में कराहाते हुए देखा।
इस पर परिजन उसे आननफानन अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बन गए। लोग आरोपी के घर पर हमले की तैयारी करने लगे। मगर भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए लोगों को भरोसा दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है। इससे पहले दिसंबर महीने में एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।