फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing at Dharma Jagran Manch's leader's house

धर्म जागरण मंच नेता के घर पर फायरिंग

Mon, 25 Sep 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Firing at Dharma Jagran Manch's leader's house
demo pic
धर्म जागरण मंच के महानगर सहसंयोजक सौरभ चौधरी के घर पर दो माह पुराने विवाद में शनिवार देर रात कुछ लोग फायरिंग कर धमकाते हुए भाग गए। अंदेशा है कि अगर सौरभ बाहर निकलते तो शायद उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग की गई होती। इस घटना से दो दिन पहले भी सौरभ चौधरी को अगवा कर ले जाने की कोशिश हुई थी।
विज्ञापन


इस घटना की खबर पर हिंदुवादी नेताओं में अफरा-तफरी मच गई। सौरभ सहित तमाम लोग एकत्रित होकर क्वार्सी थाने पहुंच गए, जहां तहरीर दे दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार क्वार्सी के सुरेंद्र नगर स्थित केशव नगर गली नंबर 3 निवासी सौरभ चौधरी पुत्र प्रेमपाल सिंह रात करीब 11 बजे घर के अंदर आराम कर रहे थे। तभी दरवाजे पर कुछ लोगों द्वारा उन्हें पुकारने, गाली गलौज करने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने की आवाजें सुनाई दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सौरभ ने बाहर निकलना उचित नहीं समझा और बाहर आए लोग दरवाजे पर फायरिंग कर भविष्य में देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जमा हो गई।

खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में सौरभ ने थाने पहुंचकर सलमान निवासी मछली वाली गली रसलगंज व रजत ठाकुर निवासी सुरेंद्र नगर के खिलाफ तहरीर दी है, जिनकी चीखने पर आवाज पहचान ली गई थी। सौरभ के अनुसार 21 तारीख की सुबह भी उनके कंप्यूटर सेंटर पर यह लोग हमलावर होकर आए थे।

उस दौरान मारपीट, तोड़फोड़ करते हुए खुद सौरभ को जबरन कार में अगवा कर ले जाने की कोशिश की गई थी। सौरभ के अनुसार सलमान इलाके के एक पार्लर पर काम करता था। जहां उसने आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।


इसका विरोध करने के कारण यह सब किया जा रहा है। इलाके के दूसरे आपराधिक गतिविधियों में  लिप्त रहने वाले उसको संरक्षण दे रहे हैं। क्वार्सी पुलिस ने तहरीर के  आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed