{"_id":"8f1a03acb4c4f8cb74acf4c753b58207","slug":"female-lawyer-will-defend-the-accused-juvenile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी किशोर की पैरवी करेगी महिला वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी किशोर की पैरवी करेगी महिला वकील
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज क्षेत्र के बहुचर्चित छात्रा गैंगरेप और हत्या के आरोपी किशोर की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई। आरोपी की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने उसकी पैरवी के लिए वकील नियुक्त कर दिया है।
अब उसकी ओर से एक महिला वकील पैरवी करेगी। इधर, डीएनए जांच के बिंदु पर शनिवार की तिथि नियत की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह हरदुआगंज क्षेत्र में एक छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर खासा बवाल हुआ था। बाजार बंद से लेकर जुलूस तक निकाले गए थे।
शासन तक इस मामले की गूंज पहुंची थी। बाद में पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया था। इसमें छात्रा के गांव का ही एक किशोर भी पुलिस ने वारदात में लिप्त पाया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
इस किशोर की जब पिछली तारीख पर कोर्ट में पेशी हुई थी तो किशोर की ओर से कोर्ट से उसकी पैरवी के लिए वकील उपलब्ध कराने का प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं पुलिस ने यह इस किशोर का डीएनए टेस्ट कराने की इजाजत कोर्ट से मांगी थी। शुक्रवार को आरोपी किशोर की फिर पेशी हुई।
अब कोर्ट ने आरोपी किशोर की पैरवी के लिए एक महिला वकील को नियुक्त किया है। यह वकील इस किशोर की पैरवी करेगी। वहीं डीएनए टेस्ट के मसले पर सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि नियत की है।