फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   farmer beaten by mass after collide the bike, got died

बाइक टकराने पर किसान की पीट-पीट कर हत्या

Tue, 16 Jun 2015 02:29 AM IST
अतरौली (अलीगढ़)।
अतरौली (अलीगढ़)। Updated Tue, 16 Jun 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
बाइक टकराने पर किसान की पीट-पीट कर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अतरौली (अलीगढ़)। पालीमुकीमपुर रोड पर नहर के पास किशोर से बाइक टकराने पर बाइक सवार चाचा-भतीजे को जमकर पीटा गया। इसमें चाचा की मौत हो गई, वहीं भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बच्चे के मामा समेत तीन-चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
कोतवाली के गांव मौसमपुर निवासी मलखान सिंह (48) पुत्र पूरन सिंह किसान थे। सोमवार को वह अपने भतीजे नरोत्तम (24) पुत्र गिरेंद्र सिंह के साथ अतरौली से घर का सामान खरीदने आए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों लोग बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पालीमुकीमपुर मार्ग पर कस्बे से निकलते ही नहर से थोड़ा आगे एक किशोर से उनकी बाइक टकरा गई। इसी को लेकर कुछ लोगों का उनसे विवाद हो गया।
विज्ञापन

 आरोप है कि वहां खाद बीज की दुकान करने वाले दुकानदार जगदीश जो कि बच्चे का मामा लगता है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा-भतीजे को लात घूंसों और लाठी डंडों से जमकर पीटा। सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। घायल चाचा-भतीजों को सीएचसी लाया गया। यहां मलखान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की लेकिन कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने उन्हें तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा देकर शांत किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की रिपोर्ट नरोत्तम ने जगदीश उर्फ जगतपाल, देवेंद्र, दुष्यंत समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज   कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed