Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   pretext of securing a government job; threatened at

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 15 लाख ठगे, पिस्तौल दिखाकर धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो बच्चों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से 15 लाख रुपये लेने और बाद में पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने राजस्थान निवासी मनीष शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव डेरोली जाट निवासी नवीन देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खाटूश्याम बाबा के दर्शन के दौरान उसकी मुलाकात राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव बसावता कलां निवासी मनीष शर्मा से हुई थी। जान-पहचान बढ़ने पर आरोपी का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला के अनुसार, उसका बेटा निखिल 12वीं पास है और बेटी खुशी बीएससी कर रही है। आरोपी ने दोनों को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा देकर 18 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 2 अप्रैल से 4 जून 2025 के बीच 8.73 लाख रुपये ऑनलाइन और 6.27 लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा तीन लाख रुपये का चेक भी दिया। नौकरी नहीं लगने पर पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने पांच लाख रुपये लौटा दिए और शेष 10 लाख रुपये 31 मई 2026 तक देने की बात लिखकर दी। आरोप है कि आरोपी ने 10 लाख रुपये का ऐसा चेक दिया जिसमें खाता संख्या नहीं थी और राशि व तारीख में कटिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि तय समय पर रुपये नहीं मिलने पर वह आरोपी के गांव पहुंची तो उसने कनपटी पर पिस्तौल लगाकर रुपये भूलने और शिकायत करने पर उसे व परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी।

जांच में शामिल नहीं हुआ आरोपी

आर्थिक अपराध शाखा नारनौल की जांच अधिकारी सारिका ने बताया आरोपी को कई बार नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया। पुलिस टीम उसके गांव स्थित मकान पर भी दो बार गई लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ।



कॅरिअर एक्सपर्ट बोले- ठग ऐसे बनाते हैं दबाव
कॅरिअर काउंसलर ने बताया कि ठग अक्सर बेरोजगार युवाओं की मजबूरी और जल्दी नौकरी पाने की चाहत का फायदा उठाते हैं। उनके जाल में फंसना नहीं चाहिए। सबसे पहले जिस नौकरी के बारे में बात कर रहा है उसका विज्ञापन देखना चाहिए।

1. जल्दबाजी : आज ही पैसे जमा करो, वरना सीट चली जाएगी कहकर सोचने का समय नहीं देते।
2. बड़े नाम का रौब: खुद को अफसर या मंत्री का रिश्तेदार बताकर पहुंच दिखाते हैं।
3. झूठे सबूत: नकली नियुक्ति पत्र और फर्जी चैट दिखाकर भरोसा जीतते हैं।
4. किस्तों में वसूली: रजिस्ट्रेशन, मेडिकल, फाइल चार्ज के नाम पर बार-बार पैसे मांगते हैं।
5. डर और धमकी: शिकायत की तो नौकरी रद्द हो जाएगी कहकर चुप कराते हैं।
6. गोपनीयता की शर्त: किसी को मत बताना कहकर परिवार से दूर रखते हैं।
इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

संदीप, इंस्पेक्टर, साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed