Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bail made in six cases with fake Aadhaar card, arrested by police

Kaithal News: फर्जी आधार कार्ड के सहारे छह मामलों में बना जमानती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bail made in six cases with fake Aadhaar card, arrested by police
कैथल। अदालत में फर्जी आधार कार्ड के सहारे जमानती बनने के मामले में गुहला पुलिस ने गांव चोशाला निवासी दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अलग-अलग आधार कार्ड नंबरों का इस्तेमाल कर छह मामलों में जमानती बनने का फर्जीवाड़ा किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली आधार कार्ड भी बरामद किया है। उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एक मामले में आरोपी सिमरनजीत उर्फ सीमा की ओर से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के नौ जुलाई 2026 को पारित नियमित जमानत आदेश के अनुपालन में गुहला अदालत में जमानत बांड पेश किए गए थे। इस दौरान दलबीर सिंह ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके के बराबर राशि का जमानती बांड प्रस्तुत किया था। जमानती दस्तावेजों की जांच के दौरान अदालत के अहलमद ने जमानत पोर्टल पर आधार कार्ड के विवरण से रिकॉर्ड तलाश की तो कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जमानती के नाम से रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि संबंधित व्यक्ति पहले छह अलग-अलग मामलों में जमानती बन चुका है। इन सभी मामलों में उसके नाम के साथ अलग-अलग आधार कार्ड नंबर दर्ज थे, जबकि सभी आधार कार्डों पर फोटो एक ही व्यक्ति की थी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीजेएम गुहला अक्षय चौधरी ने 12 जुलाई 2026 को जांच करवाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। साथ ही अदालत ने संबंधित जमानती के जमानत बांड भी निरस्त कर दिए थे। इसके बाद थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज की थी। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नकली आधार कार्ड बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed