Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death threat issued after demand for Rs 70,000

Ghazipur News: 70 हजार रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 28 Nov 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Death threat issued after demand for Rs 70,000
गाजीपुर। उधार दिए गए 70 हजार रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़ित चंकी पाण्डेय निवासी अराजी माफी पड़री, जखनिया ने मरदह निवासी चिंता सिंह और उनके परिवार के लोगों पर अभद्रता करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उनकी पत्नी दिव्यांग हैं तथा वह राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के महासचिव हैं। आरोप है कि संगठन की पदाधिकारी रहीं चिंता सिंह ने उनसे और उनकी मां से किस्तों में 70 हजार रुपये लिए थे। सात से आठ महीने बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन

रुपये मांगने उनके घर पहुंचने पर चिंता सिंह की बेटी रानी सिंह, राधा सिंह, रुपा सिंह और गुलशन ने उनके साथ अभद्रता की और धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 27 नवंबर को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed