{"_id":"6b0b14aeca4c1040b80d4b16","slug":"accuse-arrested-in-154-lakh-fraud-sirsa-news-c-128-1-svns1027-169318-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 1.54 लाख की ठगी के मामले में एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 1.54 लाख की ठगी के मामले में एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Sat, 28 Nov 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पुलिस ने ऑनलाइन किराए का मकान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने इस मामले की जानकारी दी।
शिकायतकर्ता गोपाल गोयल ने 19 अक्तूबर 2026 को थाना कालांवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने प्ले स्टोर के एक माध्यम से चंडीगढ़ में किराए के मकान के लिए संपर्क किया था।
आरोपी ने गेट पास के नाम पर दो हजार रुपये और आधार कार्ड भेजने को कहा था। शिकायतकर्ता ने रुपये और पहचान पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिए थे। इसके बाद आरोपी ने भुगतान असफल होने का नाटक किया।
विज्ञापन
आरोपी ने रुपये वापस करने का दिया झांसाआरोपी ने रुपये वापस करने का झांसा देकर बार-बार पैसे ऐंठे। इस तरह धोखाधड़ी करके कुल एक लाख 54 हजार 49 रुपये ठग लिए गए। साइबर अपराध शाखा डबवाली में तैनात सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार की अगुवाई में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आमिर खान को राजस्थान से धर दबोचा। आमिर खान इस मामले में बैंक खाता और एटीएम उपलब्ध करवाने का मुख्य आरोपी है।