फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   False: In the name of search of guugas

झांसाःगुमशुदा की तलाश के नाम पर थानेदारों को फांसा

Mon, 26 Feb 2018 02:14 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
गुमशुदा लोगों ढूंढ लेने की झूठी कहानी गढ़ कर मुंबई में बैठा एक जालसाज चार राज्यों के सौ से अधिक थानेदारों को अब तक ‘मामू’ बना चुका है। पता चला है कि उसने इन थाना प्रभारियों से फोन पर संपर्क किया था। इसके बावजूद यह शातिर दिमाग ठग कभी पकड़ा नहीं गया। इस जालसाज ने जब मडराक थाना पुलिस को भी ऐसे ही गुमराह किया तो पूरा खुलासा सर्विलांस के जरिए हुआ। अंशुल शर्मा नामक यह झांसेबाज भोपाल का मूल निवासी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो महीनों तक गायब रहने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा पुलिस की आनलाइन साइट, पुलिस अधिकारियों के व्हाट्स एप ग्रुप, सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म, इस क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ आदि की आनलाइन साइटों पर रहता है। सोशल मीडिया के इन्हीं माध्यमों से मुंबई में रहने वाला यह जालसाज इन लोगों की जानकारी लेता और फिर संबंधित थाने के एसओ का सीयूजी नंबर प्राप्त कर गुमशुदा के मिल जाने की खबर कर देता।
विज्ञापन


अपना जानकारी पुख्ता करने के लिए ठग एसओ से व्हाट्स एप से फोटो और दूसरी जानकारी भी लेता, जिससे थानेदारों को उसके माध्यम से दी गई जानकारी पर भरोसा हो जाए। खबर कर देने के बाद वह कई थानेदारों से इसके खर्च के एवज में कुछ रुपये भी ऐंठ लेता। छोटी रकम होने के कारण थानेदार भी इंकार नहीं करते। मांगी गई रकम अक्सर दो से चार हजार रुपये के बीच में होती थी। इन्हीं रुपयों से वह मुंबई में ऐश करता रहता। इसका खुलासा तब हुआ जब मडराक थाने की पुलिस के साथ भी ऐसा ही वाकया हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मडराक थाना क्षेत्र से लापता एक किशोरी की जानकारी इस ठग ने फोन से थानेदार को दी। पुलिस लापता को खोजने के लिए कई शहरों में घूमी लेकिन वह किशोरी नहीं मिली। इसकी सूचना के एवज में ठग ने करीब चार हजार रुपये भी ले लिए। इतना ही नहीं, मडराक पुलिस का एक दरोगा गोवा तक गया लेकिन वहां इस ठग का मोबाइल नंबर बंद हो गया। तब मडराक पुलिस को लगा कोई उनको झांसा दे रहा है, तो उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। नंबर बंद हो चुका था। अब उसकी तलाश की जा रही है।


सर्विलांस से मिली उसके फोन नंबर की डिटेल में चार राज्यों के सौ से अधिक थानेदारों के नंबर, फोन पर हुई बातचीत और अन्य ब्यौरा मिला है, जिसे जानने के बाद पुलिस सकते में हैं। एक ठग ने चार राज्यों के सौ से अधिक थानेदारों को झांसा दिया। जालसाज ने यूपी, पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश के सौ से अधिक थानेदारों को इसी तरह से गुमराह किया। सर्विलांस के जरिए जालसाज का नाम अंशुल शर्मा और मूल निवासी भोपाल का पता चला। अंशुल ने बंगाल की एक लड़की से शादी कर ली है। वह मुंबई में रह रहा है। वह मुंबई के ही फेरियो बैंक में आनलाइन पैसा मंगवाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed