फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Factory arrested for making synthetic milk in Aligarh, three arrested

अलीगढ़ में सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2018 01:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 10 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
Factory arrested for making synthetic milk in Aligarh, three arrested
सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री - फोटो : Amar Ujala
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में सफेद जहर यानी सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो टैंकरों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सिंथेटिक दूध बनाने का सामान भी बरामद किया।   
विज्ञापन


सोमवार की रात 11 बजे थाना गांधी पार्क पुलिस संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की तलाश में बौनेर तिराहे पर सब इंस्पेक्टर रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बौनेर तिराहे सेे 500 मीटर सासनी की तरफ  एक अहाते में नकली मिश्रित दूध तैयार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मय चौकी प्रभारी धनीपुर, सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने अहाते पर खुले किवाड़ से झांक कर देखा तो कुछ लोग वहां केमिकल, ग्लूकोज, यूरिया, कास्टिक सोडा और डिटर्जेंट पाउडर से मिलावटी दूध तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मिल्कग्लूकोज, कास्टिक सोडा, डिटर्जेंट पाउडर, यूरिया, रिफाइंड व दूध बनाने के उपकरण व इलेक्ट्रॉनिक मशीन व दो टैंकर (जिनमें से एक में पानी व एक में सिंथेटिक दूध भरा था) बरामद किया है। छह नमूने भी भरे गए हैं। इनको परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार िकए गए लोगों में भगवती प्रसाद पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह निवासी नगला ढक थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़, बॉबी सिंह पुत्र विजय पाल निवासी गांव तेहरा थाना गंगीरी जिला अलीगढ़ आैर बृजेश पुत्र विजय सिंह निवासी गोकुलपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस आिद हैं।


आधे से ज्यादा शहर में सिंथेटिक दूध की आपूर्तिः करीब आधे से ज्यादा शहर में मिलावटी दूध की आपूर्ति हो रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इसे खपाने के लिए एजेंटों की पूरी टीम है। घरों से लेकर चाय के होटलों तक सिंथेटिक दूध की जमकर खपत होती है। निम्न बस्तियों में सस्ते के चक्कर में खूब खरीदा जाता है। कुछ बड़ी कंपनियों को भी यह दूध सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा शहर में कुछ दूध बेचने वाले भी सिंथेटिक दूध को खपा देते हैं। इसे खपाने के क्रम में कुछ सही दूध रखा जाता है। सिंथेटिक दूध खपाने के लिए वही लोग हैं जो सामान्य रूप से दूध बेचते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed