फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Double murder in Aligarh

साहूकार भाई-बहन की हत्या

Sun, 24 Jan 2016 02:05 AM IST
जवां
जवां Updated Sun, 24 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Double murder in Aligarh

इलाके के गांव चाऊपुर से लापता साहूकार भाई-बहन महेंद्री देवी (53), श्याम सिंह (38) की हत्या कर उनके शव सिखरना के पास काली नदी में फेंक दिए गए। दोनों शुक्रवार देर शाम क्षेत्र में तगादे पर निकले थे, शनिवार सुबह उनकी लाशें मिलने पर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दोनों को गला घोंटकर बेरहमी से मारा गया। हत्या के मूल में रुपयों का विवाद ही समझ में आ रहा है।

विज्ञापन

श्याम सिंह की अविवाहित बहन महेंद्री देवी उसके साथ ही रहती थी और दोनों साहूकारी का काम करते थे। श्याम सिंह की पत्नी खुशबू के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे महेंद्री के मोबाइल पर किसी का फोन आया और यह कहते हुए घर से निकली कि उससे आठ लाख रुपये लाने हैं। फोन पर उसने श्याम सिंह को भी बुला लिया। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे और फोन भी बंद हो गए। देर रात तक वापसी न होने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं  चला। 

विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे गोधा स्टेशन के पास सिखरना रोड पर मानपुर बाग के पास सड़क पर श्याम सिंह की साइकिल मिली। पास में पुल के नीचे दोनों की लाश काली नदी में पत्थरों पर पड़ी मिलीं। इस सूचना पर एसपी सिटी डॉ.ब्रजेश सिंह, सीओ तृतीय राजीव सिंह, एसओ जवां छोटेलाल, एसओ अतरौली, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड आदि पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। रोते-बिलखते परिजन भी एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव वहां से हटवा दिए। एसओ के अनुसार अभी श्याम सिंह के बड़े भाई के बेटे महाराज सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है। कारण रुपयों का विवाद ही समझ में आ रहा है। जिस व्यक्ति ने महेंद्री को फोन किया था, उसकी सर्विलांस की मदद से खोज की जा रही है। जहां शव मिले हैं, वहां हत्या नहीं हुई। हत्या निश्चित तौर पर किसी अन्य स्थान पर हुई होगी। यह खुलासे के बाद साफ होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed