फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dbangon looting of the US girl attacked

दबंगों ने अमेरिकी महिला पर हमला कर की लूटपाट

Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dbangon looting of the US girl attacked
लूट
जीवन के अंतिम दिन अपने वतन की माटी में गुजारने की हसरत दबंगों ने पूरी नहीं होने दी। अमेरिका से पति के पास अपनी ससुराल सिंहपुर हिम्मतपुर घूमने आई महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया और लूटपाट की।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पालीमुकीमपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्रवाई करने के बजाय प्रवासी दंपति को ही धमकाया। इससे भयभीत पति-पत्नी अमेरिका वापस लौट गए।
मूल रूप से थाना पालीमुकीमपुर के गांव सिंहपुर हिम्मतपुर निवासी नीरज उपाध्याय पुत्र राजाराम शर्मा 30 साल पहले अमेरिका में बस गए थे। अमेरिका में उनका आइसक्रीम का बिजनेस है।
विज्ञापन


26 साल पहले उन्होंने अमेरिकी महिला मरियम से शादी कर ली। उनके एक बेटा मेरॉडोना (25) है। नीरज उपाध्याय ने बताया कि बिजनेस बेटा संभाल रहा है, अब मन आया कि बुढ़ापा गांव की माटी में बिताऊं। सो वह फरवरी से गांव में ही रहकर अपना मकान बनवा रहे हैं। नीरज की गांव में 15 बीघा पैतृक जमीन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जुलाई को उनकी पत्नी मरियम उपाध्याय भी गांव में घूमने आ गईं। शुक्रवार शाम दोनों लोग गांव के अंकित शर्मा के यहां खाना खाकर अपने घर आए। देर रात दंपति घर में सो रहा था, इसी दौरान कुछ लोग उनके गेट को जोर जोर से बजाने लगे।


नीरज ने गेट खोला तो दबंगों ने दंपति पर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि जमकर मारपीट की गई और नकदी व कुछ सामान लूट कर ले गए।
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची।

नीरज ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा धमकाया। यहां तक कहा कि दोनों को जेल भेज दिया जाएगा। इससे उनकी पत्नी बेहद ही भयभीत हो गई। तड़के दोनों ने गांव छोड़ दिया। फोन पर नीरज ने बताया कि पत्नी बेहद डरी हुई हैं। अब उन्होंने अमेरिका वापस लौटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed