फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two communities clash over removal of a vehicle; stone-pelting ensues, 11 arrested

Kasganj News: गाड़ी हटाने पर दो समुदायों के लोग भिड़े, पथराव, 11 गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two communities clash over removal of a vehicle; stone-pelting ensues, 11 arrested
फोटो42पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी। स्रोत: पुलिस विभाग
कासगंज। सोरोंजी के गांव इस्माइलपुर में गाड़ी हटाने के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट के बाद पथराव से अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनातनी बनी रही।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। त्योहार पर सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने पर पुलिस ने रात में ही धरपकड़ की। दोनों ओर से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोरोंजी कोतवाली इलाके के इस्माइलपुर गांव में सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे एक पक्ष के लुढ़कन का दूध से लदी बाइक को हटाने को लेकर गुड्डन से विवाद हुआ था। लुढ़कन अपने ई-रिक्शा को लेकर जा रहा था। गाली-गलौज के बाद लुढ़कन पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दूसरे समुदाय के लोग भी एकजुट हो गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और फिर पथराव शुरू हो गया। इससे गांव में तनाव फैल गया। बवाल की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पहुंच गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष से मुकेश, देवेंद्र, राजेश और भूरे, जबकि दूसरे पक्ष से हसन, लुढ़कन, आमिर, स्वैब, पुत्तन, सलीम और रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कासगंज के अलावा अलीगढ़, बुलंदशहर और उत्तराखंड के निवासी भी शामिल हैं।
घटना के बाद पुुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ईंट-पत्थर, डंडे, चप्पल और कपड़े आदि भी बरामद किए हैं।

-------------

वर्जन
-गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था मगर दोनों पक्षों में पहले से भी रंजिश चल रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। -आंचल चौहान, सीओ सदर कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed