{"_id":"6ad7a5ad45d5b897bf0acdff","slug":"advocate-attacked-while-returning-from-police-station-motorcycle-and-ring-missing-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83269-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: थाने से लौट रहे अधिवक्ता पर हमला, बाइक-अंगूठी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: थाने से लौट रहे अधिवक्ता पर हमला, बाइक-अंगूठी गायब
विज्ञापन
परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाने से एक मामले के सिलसिले में लौट रहे अधिवक्ता पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में अधिवक्ता के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद उनकी बाइक और सोने की अंगूठी भी गायब मिली है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में उनका पीछा किया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद उन्हें अधमरी हालत में सेक्टर-31 बाईपास रोड पर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। घायल अधिवक्ता विपिन तिलपत के निवासी हैं। उनके भाई मोहित ने बताया कि विपिन सोमवार रात एक मामले के सिलसिले में पल्ला थाने गए थे। वहां से रात करीब 12 बजे वह अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। मोहित का आरोप है कि थाने में मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने ही उनका पीछा किया था। हमलावरों ने विपिन को लाठी-डंडों से पीटा। फिर उन्हें घायल अवस्था में झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए।
व्हाट्सएप लोकेशन से मिली मदद
मोहित के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे विपिन ने किसी तरह फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। गंभीर हालत में होने के कारण विपिन को अपनी सही जगह का पता नहीं था। मोहित ने उनसे व्हाट्सएप पर लोकेशन मंगवाई। बताए गए स्थान पर पहुंचने पर विपिन बेसुध हालत में मिले। मोहित ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने घायल भाई को बीके अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सेक्टर-31 थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।