फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   She had the deal cancelled by her husband by claiming that the price offered for the land was too low.

Gurugram News: जमीन की कम कीमत देने का कहकर पति से रद्द करवाया था सौदा

Tue, 20 Oct 2026 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
She had the deal cancelled by her husband by claiming that the price offered for the land was too low.
इसी रंजिश में देवर ने दो साथियों के साथ की थी दौला गांव की विवाहिता की हत्या, देवर चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने दौला गांव में हुई विवाहिता नीतू की हत्या के सनसनीखेज मामले को सुलझा लिया है। अपराध शाखा सोहना की टीम ने मुख्य आरोपी देवर संदीप और उसके साथी अनुज और अवनीश को को गिरफ्तार किया है। अनुज गांव सलोनी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। अवनीश गांव खटका, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड का निवासी है। अनुज और अवनीश फूड व सामान डिलीवर कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। आरोपी देवर संदीप ने जमीन के विवाद में हत्या की बात कबूली है।

मामले में पुलिस को 16 अक्तूबर को दौला गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतका का पति प्रशांत व अन्य परिजन उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे। सरकारी अस्पताल, सोहना में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति प्रशांत की शिकायत पर थाना सदर सोहना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अपराध शाखा सोहना की टीम ने मुख्य आरोपी संदीप को सोमवार को सोहना से गिरफ्तार किया। उसके साथी अनुज और अवनीश को मंगलवार को रुड़की, उत्तराखंड से काबू किया गया।
विज्ञापन


संदीप को सेना ने किया था कोर्ट-मार्शल
प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी संदीप पहले भारतीय सेना में कार्यरत था। वर्ष 2023 में नौकरी लगवाने और धोखाधड़ी संबंधी गतिविधियों के कारण उसको सेना से कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। इसके बाद भी संदीप धोखाधड़ी की गतिविधियों में संलिप्त रहा। संदीप अपने चचेरे भाई की जमीन बिकवाना चाहता था। इसके लिए उसने प्रशांत को एक लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे। मृतका ने जमीन की कम कीमत कहकर पति से यह रकम संदीप को वापस करवा दी थी। इसी बात की रंजिश में संदीप ने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में दोनों आरोपियों से हुई थी दोस्ती
पूछताछ में सामने आया कि संदीप की मुलाकात अनुज से तब हुई थी जब वह सेना में रुड़की में तैनात था। अनुज उस समय ठेके पर लांगरी का काम करता था। अनुज के माध्यम से उसकी मुलाकात अवनीश से हुई। संदीप ने इन दोनों को हत्या की योजना में शामिल किया। संदीप ने अपने साथी आरोपियों के साथ 31 अगस्त को मृतका के घर की रेकी की थी। योजना के अनुसार 16 अक्तूबर को सुबह अनुज और अवनीश रुड़की से दौला गांव आए। संदीप और अनुज घर में दाखिल हुए, जबकि अवनीश बाहर निगरानी कर रहा था। इसके बाद रस्सी से उन्होंने नीतू के मुंह पर टेप लगाई, हाथ बांधे और गला दबाकर हत्या कर दी।


एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी संदीप को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed