फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dangghuli's dead farmer's patches of stern rules in the aid of the family

घांघौली के मृत किसान के परिजनों की सहायता में अटका नियमों का पेच

Thu, 25 Apr 2019 02:24 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 25 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dangghuli's dead farmer's patches of stern rules in the aid of the family
फौरन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
रविवार को फसल में लगी आग में बुरी तरह झुलस कर मृत टप्पल के गांव घाघौली के 69 वर्षीय बुजुर्ग किसान फौरन सिंह पुत्र राधेलाल को दैवी आपदा मद से चार लाख रुपया आर्थिक सहायता नहीं मिल पाएगी। योजना के नियम इसमें आड़े आ गए हैं।
विज्ञापन


अब उनके परिजनों को मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना में पांच लाख रुपया बतौर आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए एसडीएम स्तर से कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। यह केस योजना के लिए अधिकृत ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी को भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को फसल में लगी आग में जिंदा जलकर मृत टप्पल के गांव घाघौली के 69 वर्षीय बुजुर्ग किसान फौरन सिंह पुत्र राधेलाल मामले में डीएम ने उनके परिजनों को दैवी आपदा मद से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के आदेश दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में राजस्व निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि 21 अप्रैल को सायं चार बजे विद्युत तारों की चिंगारी से रक्षपाल पुत्र राधालाल आदि के गेहूं के अवशेष व गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में गांव घाघौली निवासी 69 वर्षीय फौरन सिंह पुत्र राधेलाल की मौत हो गई। 

जांच में स्पष्ट है कि आग लगने का कारण विद्युत लाइन में उत्पन्न चिंगारी है। शासनादेश के अनुसार घटना दैवी आपदा के अंतर्गत नहीं आती है। मृतक के कृषक होने के कारण मुख्यमंत्री एवं किसान सर्वहित बीमा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के लिए कार्रवाई कर दी गई है। फौरन सिंह अपने नलकूप पर कई साल से रह रहे थे। आग लगने पर बुझाने के प्रयास में आग में फंसकर उनकी मौत हुई थी।


मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के प्रावधान 
18 से 70 वर्ष तक के खतौनी में दर्ज प्रदेश के सभी किसान
वार्षिक पारिवारिक आय 75 हजार से कम वाले बीपीएल परिवार
 
दुर्घटना से परिवार के मुखिया की मौत पर पांच लाख आर्थिक सहायता
दुर्घटना से मुखिया के दोनों कान बहरे होने पर-3.75 लाख की सहायता
दुर्घटना से मुखिया का अंग भंग होने की दशा में 2.50 लाख की सहायता

आग का कारण विद्युत तार से चिंगारी है। इस वजह से अग्निकांड में मृत घाघौली के किसान फौरन सिंह को दैवीय आपदा मद से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना में पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति मंडी समिति से करायी जाएगी। 
 - चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed