फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth arrested for misusing Nihang turban to commit robbery

Ludhiana News: निहंग बाणे का दुरुपयोग कर लूटपाट, युवक दबोचा

Sun, 13 Sep 2026 05:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 13 Sep 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for misusing Nihang turban to commit robbery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में निहंग सिंहों की पोशाक पहनकर आपराधिक वारदातें करने वाले एक संदिग्ध युवक को स्थानीय निहंगों ने पकड़ा। युवक को पिटाई के बाद सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।
यह युवक सफेद एक्टिवा पर घूमकर राहगीरों और दुकानदारों को धमकाता था। वह उनसे नकदी और कीमती सामान ऐंठने की फिराक में रहता था। बाबा कुलदीप सिंह और उनके सहयोगियों ने घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों पकड़ा। निहंगों के अनुसार, कुछ दिन पहले इन एक्टिवा सवारों ने एक फोटोग्राफर पर हमला किया था। उन्होंने उससे पैसे छीनने की कोशिश भी की थी। आरोपी युवक ने कृपाण का डर दिखाकर एक व्यक्ति से रुपये ऐंठने का प्रयास किया था। निहंग समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए पवित्र बाणे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे वे पूरे समाज को कलंकित कर रहे हैं। बाबा कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि निहंग बाणा समाज सेवा और धर्म की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक को पिटाई के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया है। उसे चेताया गया है कि दोबारा इस इलाके में दिखने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाबा कुलदीप सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग अक्सर दुकानों के बाहर रखी आटे की बोरियां भी उठा ले जाते हैं। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि ऐसे संदिग्धों के दोबारा नजर आने पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed