{"_id":"57ec1f484f1c1b537c575b49","slug":"czech-police-are-crooks-rob-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेक पोस्ट पर लूटते रहे बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चेक पोस्ट पर लूटते रहे बदमाश
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोधा रोड पर काली नदी से पहले बना पुलिस चेक पोस्ट पर बुधवार तड़के पहर बदमाशों के कब्जे में रहा। बदमाशों ने एक शीशम का पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिया। इससे सड़क जाम हो गई। सड़क पर फंसे तीन ट्रकों से बदमाशों ने लूटपाट की।
बताते हैं कि करीब दो घंटे तक बदमाश पुलिस चेकपोस्ट के पास लूटपाट करते रहे। एक अन्य ट्रक चालक ने गाड़ी भगाकर समीप गांव में रोड होल्डअप की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाश भाग चुके थे। बताते हैं कि पुलिस ने ट्रक चालकों से लुटेरों की जानकारी ली और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर चलता कर दिया।
अतरौली और जवां थाना क्षेत्र के बार्डर पर काली नदी के पास पुलिस चेक पोस्ट बना है। हालांकि यहां पर अब पुलिस नहीं बैठती। बुधवार तड़के करीब चार बजे इसी चेकपोस्ट पर बदमाशों ने छतारी की तरफ से अतरौली की ओर आ रहे तीन ट्रकों के चालक एवं परिचालकों से नगदी मोबाइल आदि लूट लिए।
विज्ञापन
लूटने के साथ ही तमंचे की नोक पर उन सभी को एक ओर खड़ा कराए रहे। चर्चा है कि इसी दौरान एक और ट्रक आया। उसे भी रुकवाने का प्रयास किया लेकिन चालक गाड़ी को स्पीड से भगा ले गया। जिसके बाद बदमाश भी भाग निकले।