फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crossed Rs one lakh and 40 tola gold

एक लाख रुपये और 40 तोला सोना पार किया

Thu, 04 Feb 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Crossed Rs one lakh and 40 tola gold
आखिर लोग कैसे करें पुलिस पर भरोसा। पुलिस की नाक के नीचे से ही चोरों ने घर के ताले चटकाकर एक लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये का सोना पार कर दिया है। सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बा टप्पल के पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मोहल्ला गंज निवासी हरिशंकर गौड़ श्याम विद्या पब्लिक स्कूल के  प्रबंधक हैं। वह अपने परिवार के साथ मंगलवार सायं को घर का ताला लगाकर फरीदाबाद एक कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन


 जहां से रात्रि करीब एक बजे लौटे तो घर के मैन गेट का ताला टूटा देखकर दंग रह गए और जब घर में प्रवेश किया तो सभी कमरों और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जिन्हें देख हरिशंकर गौड़ के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद मकान स्वामी ने घटना की जानकारी थाना टप्पल पुलिस को दी, सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद गृह स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। हरिशंकर गौड़ के अनुसार घर से अलमारी में रखे 1 लाख रुपये नगद और 40 तोले सोना चोर पार कर ले गए। जिसमें सोने की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। सीओ खैर ओम प्रकाश सिंह के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed