{"_id":"5a2af1174f1c1bce408bbe16","slug":"car-stash-robber-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटकर भागता लुटेरा मुठभेड़ में ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूटकर भागता लुटेरा मुठभेड़ में ढेर
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद बदमाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस के ऑपरेशन शूटआउट के क्रम में शुक्रवार देर रात जीटी रोड पर कार लूटकर भागते हाईवे के लुटेरों से हुई मुठभेड़ में यूपी-उत्तराखंड का कुख्यात लुटेरा 75 हजार रुपये का इनामी बदमाश रमजानी मारा गया। अकराबाद क्षेत्र में लूट के बाद घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक दरोगा अरविंद मलिक भी गोली लगने से जख्मी हुए हैं।
मारे गए बदमाश के दो साथी भाग गए। पुलिस ने मौके से लूटी गई कार के अलावा कंट्री मेड कारबाइन बरामद की है। देर रात तक पुलिस भागे बदमाशों की तलाश में इलाके में गश्त कर रही थी, जबकि सहारनपुर, हरिद्वार पुलिस से मारे गए बदमाश का आपराधिक ब्योरा भी जुटाया जा रहा था। अब तक की पड़ताल में इस बदमाश पर लूट, डकैती आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज होना बताया गया है।
.
लोधा क्षेत्र के गांव जिरौली डोर के पूर्व प्रधान ठा. जितेंद्र पाल सिंह पुत्र हेम सिंह अपनी लाल रंग की महिंद्रा क्वांटो कार संख्या यूपी 81 एएस-0029 में सवार होकर देर रात करीब साढ़े आठ बजे सिकंदराराऊ किसी परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। करीब पौने नौ बजे वह जैसे ही अकराबाद क्षेत्र में गांव जसरथपुर के पास पहुंचे, तभी हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर से 50 मीटर पहले गाड़ी के नीचे से कुछ निकलने की आवाज हुई। इस पर जितेंद्र पाल सिंह ने गाड़ी रोक ली। बस इसी दौरान झाड़ियों में से निकलकर तीन लुटेरे सड़क पर आ गए और जितेंद्रपाल सिंह को पिस्टल आदि लगाकर घेर लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीनी और कार लेकर सिकंदराराऊ की ओर चल दिए। जितेंद्र ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिस वक्त सूचना डायल-100 पर फ्लैश हुई, उस वक्त सीओ बरला अनुज कुमार, एसओ अकराबाद भी जीटी रोड के आसपास गश्त पर थे, जबकि सर्विलांस टीम गांधीपार्क इलाके में किसी काम से गई थी। सूचना मिलते ही सीओ व एसओ जीटी रोड पर आ गए, जबकि शहर से सर्विलांस टीम भी अकराबाद की ओर दौड़ पड़ी। टीमों ने घेराबंदी की तो पता चला कि लाल रंग की क्वांटो नानऊ नहर पुल से चांदगढ़ी जाने वाले रास्ते पर नहर पटरी पर गई है। टीमों ने पीछा किया तो जीटी रोड से करीब 600 मीटर अंदर गाड़ी नहर पटरी पर फंसी हुई मिल गई।
पुलिस ने बदमाशों पर टार्च मारी, तो उधर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। एक गोली एक बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद भी रुक रुककर फायरिंग होती रही। कुछ देर बाद दूसरी गोली बदमाश के सिर में लगी। फिर फायरिंग बंद हो गई। पुलिस ने बदमाश को देखा और घायलावस्था में तत्काल मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ में कौड़ियागंज चौकी इंचार्ज अरविंद मलिक भी गोली लगने से जख्मी हो गए। अस्पताल पहुंचे बदमाश को डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।
बाद में बदमाश की जेब में तलाशी के दौरान कुछ कागज व डायरी मिली। जिस पर उसकी तारीखों से संबंधित मुकदमों का विवरण, थाना व जिला हरिद्वार आदि दर्ज था। इस पर पुलिस ने संबंधित थाने से संपर्क किया, तो बदमाश के विषय में बताया गया। बाद में जब व्हाट्सएप पर उसका फोटो भेजा गया तो उसकी पहचान रमजानी पुत्र शमीम उर्फ शफीक निवासी मुड़लाना थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी पर यह भी बताया गया कि यह सहारनपुर से 50 हजार का और उत्तराखंड से 25 हजार रुपये का इनामी था। उस पर यूपी के सहारनपुर व आसपास के जिलों व उत्तराखंड के जिलों में लूट, डकैती व हत्या आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बाकी बदमाश का आपराधिक रिकार्ड मांगा जा रहा है। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम की पीठ ठोंकी है।
बदमाश की पहचान जेब में मिले मुकदमे की तारीख के पर्चों से हुई है। उस पर सहारनपुर से व उत्तराखंड से इनाम होना बताया गया है। मंगलौर थाने के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, वह कुख्यात पेशेवर लुटेरा है। अंदेशा है कि वह किसी स्थानीय बदमाश के संपर्क में हो और यहां फरारी काटने आया हो। तभी यह लूट की गई हो। -राजेश पांडेय एसएसपी