{"_id":"6a9347b8e63fbb3bb207db91","slug":"the-great-khalis-fortuner-collided-with-an-innova-on-gt-road-he-had-a-narrow-escape-panipat-news-c-244-1-pnp1012-163197-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड पर ग्रेट खली की फॉर्च्यूनर इनोवा से टकराई, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड पर ग्रेट खली की फॉर्च्यूनर इनोवा से टकराई, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
हादसे के बाद जीटी रोड पर खड़े दग्रेट खली। सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जीटी रोड पर बाबरपुर यातायात थाना के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे द ग्रेट खली की फॉर्च्यूनर गाड़ी आगे चल रही इनोवा कार से टकरा गई। हादसे में फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी बंद हो गई। हालांकि, गाड़ी में सवार दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली और उनके चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
खली ने हादसे के संबंध में किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया और इनोवा चालक को जाने दिया। इसके बाद उन्होंने पानीपत निवासी अपने थेरेपिस्ट से दूसरी गाड़ी मंगवाई और स्कॉर्पियो से मुरथल के लिए रवाना हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
पानीपत निवासी थेरेपिस्ट अनिल शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह दिलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) शनिवार सुबह कुरुक्षेत्र से सोनीपत के मुरथल जा रहे थे। वहां उनका ढाबा निर्माणाधीन है और वह उसे देखने के लिए निकले थे। उनके साथ चालक भी था।
विज्ञापन
करीब साढ़े 10 बजे उनकी फॉर्च्यूनर जीटी रोड पर बाबरपुर यातायात थाना के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रही इनोवा कार के चालक ने साइड लेने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही खली की फॉर्च्यूनर इनोवा से टकरा गई तो फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी मौके पर ही बंद हो गई। अनिल ने बताया कि गाड़ी की टक्कर हल्की थी। इसमें किसी प्रकार से एयरबैग खुलने की जरूरत नहीं पड़ी। वे सब सकुशल हैं।
स्कॉर्पियो में बैठकर हुए रवाना, देखने को जुट गई भीड़
अनिल शर्मा ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी क्षतिग्रस्त होने पर खली ने उन्हें फोन किया। इसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए। वह अपनी गाड़ी छोड़कर स्कॉर्पियो से सोनीपत के लिए रवाना हो गए। वह करीब आधा घंटे तक हाईवे पर मौजूद रहे। जिस कारण उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
वर्जन :
ग्रेट खली की गाड़ी की आगे चल रही इनोवा से टक्कर हुई थी। उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और बिना शिकायत दिए दूसरी गाड़ी से आगे चले गए।
-अनिल, प्रभारी, यातायात थाना पुलिस, पानीपत।