फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two youths injured in accidents succumbed to their injuries; police did not register a report.

Moradabad News: दुर्घटनाओं में घायल दो युवकों ने दम तोड़ा, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Sun, 30 Aug 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 30 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in accidents succumbed to their injuries; police did not register a report.
ठाकुरद्वारा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे परिजनों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

गांव जाफराबाद निवासी बाइक सवार शाकिर हुसैन (28) को शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे मंडी समिति के पास निजी बस के चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गए थे। दिल्ली में इलाज के दाैरान उन्होंने दम तोड़ दिया। र्व जिला पंचायत सदस्य और आजाद समाज पार्टी के नेता जरीफ अहमद मलिक परिजनों और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदर्शन कर आरोपी बस और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना में घायल जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव जिकरीवाला निवासी रविंद्र कुमार (45) की भी दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार गांव बहापुर बलिया में तेंदुए की घटना के बाद वहां पर व्यस्त है। उन्होंने कहा कि दोनों दुर्घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed