फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trackman dies after bike falls and he is injured by a crowbar

Prayagraj News: बाइक गिरी, सब्बल से घायल ट्रैकमैन की मौत

Sun, 30 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 30 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Trackman dies after bike falls and he is injured by a crowbar
फोटो कैप्शन : मांडा : मृतक मुरलीधर बिंद की फाइल फोटो।
मांडारोड रेलवे स्टेशन पर तैनात ट्रैकमैन मुरलीधर बिंद (35) की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। दिघिया की ओर से मांडा रोड लौटते समय मिर्जापुर राजमार्ग स्थित टिकरी गांव के सामने गौरीशंकर पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर दोनों कर्मचारियों के बीच रखा रेल पटरी दुरुस्त करने वाला सब्बल मुरलीधर के लिए काल बन गया। हादसे में साथी कर्मचारी अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मूलरूप से मिर्जापुर के जिगना करनी भावां गांव निवासी मुरलीधर पुत्र वासुदेव बिंद तीन वर्ष से करछना के लेड़ियारी बाजार में रह रहे थे। वह मांडारोड रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन थे। शाम करीब साढ़े सात बजे वह सहकर्मी अरुण कुमार पुत्र रामजस निवासी हंडिया, मांडा के साथ बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन


गौरीशंकर पेट्रोल पंप के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर दोनों के बीच सब्बल और हथौड़ा रखा था। बाइक गिरने के दौरान सब्बल मुरलीधर को गंभीर रूप से लग गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अरुण भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने मुरलीधर को मृत घोषित कर दिया। अरुण को प्राथमिक उपचार के बाद शहर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची दिघिया चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया।

मुरलीधर की मौत की खबर मिलते ही पत्नी बिटोला देवी और परिजन अस्पताल पहुंच गए। तीन बेटियां निधि, श्रद्धा और गुड़िया का रो-रोकर हाल बेहाल है।

फोटो कैप्शन : मांडा : मृतक मुरलीधर बिंद की फाइल फोटो।

फोटो कैप्शन : मांडा : मृतक मुरलीधर बिंद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed