फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car riders took away private bus

कार सवार लूट ले गए प्राइवेट बस

Mon, 22 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट के नादा पुल पर शनिवार रात कार सवार लोग चालक-क्लीनर से मारपीट कर बस को ही लूट ले गए। हालांकि पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। मगर पुलिस इसे लेनदेन का विवाद मानकर जांच कर रही है। वहीं पीड़ित पक्ष ने रविवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत दी।
विज्ञापन


गोंडा के नगला सबल निवासी जितेंद्र पुत्र भूरी सिंह की बस पर राकेश चालक व शाहबुद्दीन परिचालक है। रात बस सवारियां लेकर अलीगढ़ से गोंडा जा रही थी। तभी नौ बजे नादा पुल पर कार सवारों ने रोक लिया और चालक व क्लीनर को कब्जे में लेकर उनसे मारपीट कर नगदी लूट ली।
विज्ञापन


इस दौरान सवारियां दहशत में आ गईं। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया, जबकि कार में सवार कुछ लोग बस को अपने साथ ले गए। इस संबंध में जितेंद्र ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी। एसओ देहली गेट के अनुसार जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। उनका जितेंद्र से लेनदेन का विवाद है। मामले में जांच की जा रही है। इस तरह बस ले जाना गलत है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed