{"_id":"5c8ab34bbdec22141e2227e8","slug":"buams-students-try-to-rob-the-purse-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयूएएमएस छात्रा से पर्स लूट की कोशिश, गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीयूएएमएस छात्रा से पर्स लूट की कोशिश, गोली मारी
Fri, 15 Mar 2019 01:50 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
छात्रा उम्मैद कुसुम।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सिविल लाइंस इलाके में अमीर निशा से सटे अनवार हुदा कंपाउंड के सामने गुरुवार देर शाम एक निजी मेडिकल कॉलेज की बीयूएमएस छात्रा को पर्स लूट की कोशिश में गोली मार दी गई। घटना के वक्त बाइक सवार छात्रा खरीदारी करने बाजार जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
खबर पर दौड़ी पुलिस ने पहले छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं बदमाशों की तलाश के प्रयास में इलाके के सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में घायल छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है।
मूलरूप से आजमगढ़ के चांद पट्टी निवासी एएमयू के पूर्व छात्र पेट्रोल पंप व्यवसायी मोहम्मद आमिर की पत्नी उम्मैद कुसुम (28) यहां एसीएन मेडिकल कॉलेज से बीयूएमएस तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। वह पति व ननद आदि परिजनों के साथ यहां सरसैयद नगर में ही रहती हैं।
विज्ञापन
वाकया देर शाम का है, जब उम्मैद अपनी स्कूटी पर सवार होकर बाजार जा रही थीं। वह लालडिग्गी से एपीएस के पीछे होकर अमीर निशा जाने वाले रास्ते पर अनवार हुदा कंपाउंड के सामने पहुंचीं, तभी एक बाइक पर तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके कंधे पर टंगा पर्स खींचने की कोशिश की।
इस खींचतान में पर्स की तनी टूट गई और छात्रा स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। इस दौरान एक बदमाश ने बाइक से उतरकर पर्स खींचने की कोशिश की। मगर छात्रा ने फिर हिम्मत दिखाई। इस पर बदमाशों की ओर से तीन-चार राउंड फायर किए गए। इस दौरान एक गोली महिला के हाथ को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी कंधे के रास्ते सीने में जा धंसी।
वहीं, तीसरी गोली से महिला बच गई। इसके बाद बदमाश बिना पर्स लूटे भाग गए। फायरिंग व महिला की चीख पुकार पर आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, सीओ तृतीय, एसपी सिटी आदि पहुंच गए। आनन-फानन छात्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
सूचना पर वहां पति व उनके तमाम परिचित, एएमयू छात्र नेता भी पहुंच गए। जहां गोली फंसे होने के कारण छात्रा को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया है। देर रात तक ऑपरेशन नहीं हो सका था। आईसीयू में डॉक्टर हालात नियंत्रित करने में जुटे थे। वहीं पति की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने व बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
रात में ही एसओजी व सर्विलांस की मदद से इलाके के कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया था। एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार सीसीटीवी व आसपास के लोगों से पूछताछ के जरिये बदमाशों का हुलिया जानने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं छात्रा के होश में आने पर उनसे भी जानकारी की जाएगी।
शरीर पर ज्वैलरी की वजह से छात्रा बनी निशाना
वैसे तो घटनास्थल बेहद घना इलाका है। मगर उस रास्ते पर लोगों की आवाजाही कम ही रहती है। जो इलाके से परिचित हैं, वही निकलते हैं। उस रास्ते पर इस तरह की वारदात को लेकर एक ही बात पुलिस जांच में सामने आ रही है कि बदमाश छात्रा के पीछे काफी पहले से लगे होंगे। महिला के शरीर पर ज्वैलरी भी बदमाशों के निशाना बनने का कारण रही होगी। एकांत में बदमाशों की मंशा लूटपाट की थी, मगर घटनाक्रम ऐसा बन गया कि बदमाश लूट में सफल न होने पर गोली मारकर भाग गए।
सिविल लाइंस में गोलीकांड की ताजा तीसरी घटना
सिविल लाइंस इलाके में गोली कांड की यह तीसरी घटना है। पहली दो घटनाओं में भी अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पहली घटना में एएमयू के पूर्व व अलबरकात के वर्तमान छात्र की हत्या। इसके अलावा एएमयू छात्र को गोली मारने की घटना और अब तीसरी यह बीयूएमएस छात्रा को गोली मारने की घटना है।