{"_id":"5bd4cf3fbdec22695378380d","slug":"bsp-workers-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:19 AM IST
कुंवरपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : file photo
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकुर्रा में ग्राम पंचायत के संबंध में सूचना मांगने पर ग्राम प्रधान के भाई ने दलित बुजुर्ग को इस कदर पीटा कि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक होमगार्ड में सेवा दे चुके थे और बसपा के कार्यकर्ता थे। ग्राम प्रधान और उनके भाई के खिलाफ एससी,एसटी एक्ट व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गांव सिकुर्रा निवासी कुंवरपाल पुत्र नेकसेराम (80) शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान चंदन सिंह पुत्र रामप्रसाद के घर गए थे। परिजनों के अनुसार कुंवरपाल के नाम से किसी अन्य ने ग्राम पंचायत के कार्यों के संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत सूचनाएं मांगी थीं। यही बताने कुंवरपाल ग्राम प्रधान के घर पहुंचे थे।
वहां प्रधान के कहने पर प्रधान के छोटे भाई नारायण सिंह ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कुंवरपाल को बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामगोपाल की तहरीर पर प्रधान चंदन सिंह व उसके भाई नारायन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पूरन फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। छोटा बेटा धवल गांव में मजदूरी कर परिवार के गुजर, बसर में सहयोगी है। वृद्ध की हत्या से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन