फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asmat brother robbed the unconscious relationship

बेहोशी में रिश्ते के देवर ने लूटी अस्मत

Fri, 05 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 05 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला की उसके रिश्ते के देवर ने बेहोशी की हालत में अस्मत लूट ली। आरोप है कि इस घिनौने कृत में महिला के पति की सगी भाभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेकर टालू रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस पूरे प्रकरण को ही संदिग्ध बता रही है। पीड़ित महिला के पति ने बताया है कि उसके परिजन मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे किसी कार्यवश घर से बाहर गए हुए थे। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी सगी भाभी उसे अपने घर बुला कर ले गई। जहां उसेे बर्फी खिलाई गई। इसके बाद उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पत्नी को कमरे के बेड पर डाल दिया। वहां पहले से उसके रिश्ते का भाई (पत्नी का देवर) मौजूद था। पीड़िता की सगी भाभी की मदद से पत्नी के साथ मुंह काला। फिर वे उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। उसकी पत्नी को जब होश आया तो उसने शाम को फोन पर उसे सारी घटना बतेाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आकर परिजनों, पत्नी और गांव के कुछ लोगों को लेकर गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे थाने पहुंचा। जहां उसने लिखित तहरीर दी। पीड़ित महिला के पति का कहना है कि पुलिस गांव में जांच कर तो गई, पर अब तक न तो आरोपी पकड़े गए हैं और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वाले उन्हें बेवजह टहला रहे हैं।


स्थानीय पुलिस के टालू रवैये से परेशान होकर अब उन्हाेंने उच्चाधिकारियाें से शिकायत का मन बनाया है। उधर,  थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला पारिवारिक झगड़ के लगता है। पहली नजर में महिला का आरोप झूठा प्रतीत होता है। रेप जैसी बात नहीं दिखती। फिर भी तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed