{"_id":"5927432a4f1c1ba93e537b88","slug":"arrested-for-killing-kushash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृश की हत्या के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृश की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 26 May 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के व्यवहार को लेकर एसएसआई सासनी गेट से नाराजगी जतातीं मेयर शकुंतला भारती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी गेट के मोहल्ला पला साहिबाबाद में ऑटो चालक अनुज के इकलौते मासूम बेटे कृश की हत्या कर शव को प्लाट में दफन करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक ही परिवार के पांच नामजद लोगों को पकड़ा जा चुका है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं कार्य में शिथिलता और दुर्व्यवहार करने पर चौकी पला साहिबाबाद के इंचार्ज दरोगा कृष्णवीर सिंह को लाइन हाजिर और सिपाही प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शाम पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद कृश के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार 20 मई को गायब हुए कृश की मौत उसी दिन हो गई थी। उसके सिर के पीछे की ओर से वजनी वस्तु से प्रहार किया गया था। कृश के पिता अनुज शर्मा ने पड़ोसी वीरेंद्र उसकी पत्नी अनीता, वीरेंद्र के बेटे अमित एवं उसकी पत्नी माया और दामाद बबलू को हत्या में नामजद कराया है। अनुज ने बताया कि पड़ोसियों ने रुपये के विवाद में कहा था कि वह उसे जीवन भर रुलाएंगे। इसीलिए उन्होंने उसके बेटे की जघन्य हत्या कर दी है। सीओ फर्स्ट राजकुमार ने बताया कि इस मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र और उसके बेटे अमित की गिरफ्तारी बुधवार को ही हो गई थी। अनीता, माया और बबलू को गुरुवार को पकड़ा गया। सभी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
इस प्रकरण से गुस्साईं महिलाओं ने पीड़ित परिवार के समर्थन में सुबह पला रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वाली महिलाओं ने हत्यारोपियाें को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित अनुज को मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे सासनीगेट इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बमुश्किल महिलाओं को समझाबुझा कर शांत किया। शाम को जब मासूम कृश का शव मोहल्ले में पहुंचा तो फिर से जाम लग गया। दिन में प्रदर्शन के दौरान चौकी इंचार्ज कृष्णवीर और सिपाही प्रमोद के व्यवहार पर लोग भड़क गए थे। दोनों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। मौके पर पहुंची मेयर शकुंतला भारती ने इसकी शिकायत एसएसपी राजेश पांडेय से की तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई कर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर और सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
टेंपो चालक अनुज शर्मा का छह वर्षीय इकलौता बेटा कृश पहली कक्षा का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 20 मई को दोपहर 11 बजे कृश खेलते-खेलते गुम हो गयाा था। काफी तलाश के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बुधवार की शाम को जब मोहल्ले के बच्चे एक खाली प्लाट में खेल रहे थे तो उन्हें इस प्लाट में एक बच्चे के दो पैर उभरे हुए दिखाई दिए। बच्चों के शोर मचाने पर खुदाई कर शव को निकाला गया।