फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student at loggerheads firing

एएमयू में फायरिंग भिड़े स्कूली छात्र

Wed, 03 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के एक स्कूल के छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान फायरिंग करते हुए छात्र भाग खड़े हुए। फायरिंग के बाद कैंपस में खलबली मच गई है। प्रॉक्टर ने इस मामले की जांच स्कूल प्राचार्य को सौंप दी है। छात्रों के अभिभावकों को भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तलब किया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे आरएम हॉल पुलिया के पास एएमयू के एक स्कूल के छात्र आपस में भिड़ गए और फायरिंग कर दी। इससे कैंपस में खलबली मच गई। सूचना के बाद प्रॉक्टर दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दो छात्र एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है। प्रॉक्टर ने कुछ छात्रों से पूछताछ की।
विज्ञापन


उसके बाद स्कूल के प्राचार्य को प्रॉक्टर आफिस बुलाकर इस मामले की जांच सौंप दी गई है। प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि दो छात्र एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे है। मामले की जांच प्राचार्य को सौंप दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के अभिभावकों को प्रॉक्टर आफिस बुलाया गया है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर का कहना है कि एएमयू में फायरिंग की सूचना उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed