फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh History sheeter gang threaten Businessmen

रंगदारी मांग रहा हिस्ट्रीशीटर गैंग, सीसीटीवी में कैद 

Tue, 19 Dec 2017 02:16 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 19 Dec 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh History sheeter gang  threaten Businessmen
Crime
महानगर में इन दिनों एक हिस्ट्रीशीटर और उसके गैंग की गतिविधियों से वर्ग विशेष में दहशत का माहौल है। यह गैंग किस खास मकसद से एकाएक महानगर में सक्रिय हुआ है, यह तो नहीं कहा जा सकता, मगर गैंग द्वारा लोगों को चिह्नित कर लगातार रंगदारी मांगने की खबरें आ रही हैं। इन्हीं खबरों के बीच से सोमवार को एक शिकायत हिस्ट्रीशीटर व उसके गैंग के खिलाफ एसएसपी के पास तक पहुंची। जिस पर बेहद गंभीर रुख अपनाते हुए एसएसपी ने गांधीपार्क पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसओजी/सर्विलांस टीम को भी गैंग को रडार पर लेकर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गोपाल बाबू वार्ष्णेय निवासी नौरंगाबाद सोमवार दोपहर अपनी पत्नी संग एसएसपी के पास शिकायत करने पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि उनकी नौरंगाबाद में ही जीटी रोड पर दुर्गा ट्रेडर्स के नाम से परचून की बड़ी दुकान है। वाकया दो दिन पहले शाम करीब सात बजे का है। उस समय दुकान पर उनका बेटा गौरव बैठा हुआ था। वह कहीं काम से बाहर गए थे। तभी एक फारच्यूनर सवार दर्जन भर के करीब असलहाधारी युवक उनकी दुकान आए और बेटे गौरव को नीचे बुलाकर धमकाया।
विज्ञापन


उन लोगों ने गोपाल बाबू के विषय में पूछा तो उसने बाहर जाने की बात कह दी। इस पर उनमें से एक ने खुद को विशाल गौड़ बताते हुए कहा कि अब वह 26 दिसंबर को आएगा। अपने पिता को बता देना। वरना परिणाम गंभीर होंगे और जान से हाथ धोना पड़ेगा। गोपाल ने बताया कि उनकी दुकान के पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा है। इसी विवाद में विशाल गौड़ अपने साथ पूरे गैंग को लेकर धमकाने व रंगदारी मांगने आया था। उसकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पूरा गैंग लिया जाएगा रडार पर: एसएसपी
इस मामले में एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। पूर्व में भी इस गैंग को लेकर कुछ खबरें सुनने को मिल रही थीं। मगर सटीक सूचना नहीं थी। अब शिकायत मिली है। इस गैंग में जिले के कुछ अन्य कुख्यात भी शामिल हैं। सीसीटीवी के आधार पर पूरे गैंग को रडार पर लेकर कार्रवाई की जाएगी। यह लोग संगठित रूप से रंगदारी वसूली व जमीनी विवाद निस्तारण के अपराध की परंपरा डालने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी कीमत पर बाहर नहीं घूमने दिया जाएगा। इस मामले में मुकदमा कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व में यह आई थीं खबरें
अब तक पुलिस के पास जो भी सूचनाएं आ रही हैं। उसके अनुसार यह गैंग पिछले कुछ दिन से शहर में सक्रिय हुआ है। लगातार लोगों को चिह्नित कर रंगदारी वसूली व जमीनी विवाद निस्तारण डरा धमकाकर करा रहा है। इसी क्रम में मतगणना के दिन भी इस गैंग ने किसी को धमकाया और मारपीट की। मगर वह मारे डर के चुप बैठ गया। उसे भी खोजा जा रहा है।

--
पुराना हिस्ट्रीशीटर विशाल रहने लगा था नोएडा
इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह के अनुसार विशाल गौड़ मूलरूप से नौरंगाबाद इलाके का रहने वाला है। यह भुजंगी, चेचे के विपक्षी खेमे का अपराधी रहा है। पूर्व में कई हत्याओं में इसका नाम आया और कई बार जेल गया। बाद में पुलिस के पीछे लगने पर यह नोएडा जाकर रहने लगा। अब उसके व गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed