{"_id":"5ca3b93bbdec2213fe5d34ae","slug":"ajit-gets-tea-breakfast-wiped","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत को चाय नाश्ता करवाने को लेकर बसपाई भिड़े, तमंचे लहराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजीत को चाय नाश्ता करवाने को लेकर बसपाई भिड़े, तमंचे लहराए
Wed, 03 Apr 2019 01:29 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
काजीपाड़ा में बसपा नेेता के घर मेंे पुलिस ने की तोड़फोड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान और उनके साथ चल रही टीम को चाय नाश्ता कराने को लेकर सोमवार की देर रात एक दबंग और एक पुराने बसपाई आपस में ही भिड़ गए। हमलावर होते हुए दबंग ने दूसरे के घर पहुंच कर तमंचे लहरा कर हमला करने का प्रयास किया। दोनों में तनातनी की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी दबंग फरार हो गया।
सासनीगेट इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि सोमवार रात सवा नौ बजे जयगंज डाकखाने के पास गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान की नुक्कड़ सभा थी। सभा के बाद अजीत और उनकी टीम के नेताओं को चाय नाश्ता कराने के लिए दो बसपाई आपस में भिड़ गए। बसपा समर्थक एक दबंग ने चाय नाश्ते का इंतजाम डाकखाने के पास ही काजीपाड़ा स्थित अपने आवास पर किया था।
वहीं दूसरे पुराने बसपाई ने भी काजीपाड़ा में ही अपने घर पर ऐसी ही व्यवस्था की थी। दोनों बसपा टीम को अपने अपने आवास पर ले जाने के लिए जिद करने लगे तो बड़े नेताओं ने बीचबचाव कर दोनों को समझाया। इस बीच दूसरे पुराने बसपा नेता के घर पर सभी का चाय नाश्ता हो गया। सबको लगा कि अब दोनों के बीच खींचतान नहीं होगी लेकिन नेताओं की विदाई होने के कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
अयाज का आरोप है कि दबंग बसपाई अवैध तमंचे लेकर पुराने बसपाई के घर पर आ गया और हमलावर हो गया। पुलिस को खबर मिलते ही कुछ सिपाही दबंग के घर पर पहुंचे और उसकी धरपकड़ में तलाश शुरू की लेकिन तब तक वो गायब हो चुका था।
इधर, पुराने बसपाई के परिजनों का आरोप है कि दबंग के उकसावे पर पुलिस ने घर में घुस कर सामान आदि फेंक दिया। वहीं इंस्पेक्टर सासनी गेट का कहना है कि दबंग एक साल पहले दफा 302 की सजा काट कर जमानत पर रिहा हुआ है। इसलिए इलाके में शांति बनाए रखने की लिए उसकी तलाश हो रही है। परिवार के आरोप गलत हैं।