सिर-हाथ काटकर युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर-हाथ काटकर युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
अकराबाद। थाना क्षेत्र के कस्बा कौडियागंज में तीन दिन पहले गायब हुए अधेड़ की किसी ने सिर और हाथ काट कर हत्या कर नहर में फेंक दिया है। उसका शव काली नदी में मिला है। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा कौड़ियागंज निवासी गनेशीलाल पुत्र नेकसे मजदूरी करता था। वह 26 जून की सुबह लगभग चार बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। उसके भाई विरेंद्र ने 27 जून को थाना अकराबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार की प्रात: गांव खेड़िया हरचंद के निकट काली नदी के किनारे एक शव सिर और दोनों हाथ कटी हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लिया। शव मिलने की खबर सून कर मृतक का भाई विरेंद्र सिंह भी पहुंच गया और उसने शव की पहचान अपने भाई 38 वर्षीय गनेशीलाल के रूप में की है। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि मेरा मृतक भाई की पत्नी की 15 वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वह भैंसा बुग्गी चला कर अपनी 17 वर्षीय बेटे और 15 वर्षीय बेटी का पालन पोषण करता था। पिता की हत्या की खबर सुनकर बेटा-बेटी का बुरा हाल है।