{"_id":"5b07249c4f1c1b9c6e8b4712","slug":"91527194780-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिर्री लूट के बाद किशोर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिर्री लूट के बाद किशोर की हत्या
Updated Fri, 25 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के ज्वालापुरी गोविंद नगर से दो दिन से लापता किशोर की टिर्री लूटने के बाद हत्या कर दी गई। उसे बेहोशी की अवस्था में बदमाश अनूपशहर रोड पर फेंक गए।
हालांकि पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, मगर कुछ देर के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। इधर, दो दिन से खोज रहे परिजनों ने गुरुवार सुबह उसके शव को पहचान लिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
क्वार्सी इलाके के गोविंद नगर निवासी बलवीर सिंह के तीन बेटों एक बेटी में दूसरे नंबर का 14 वर्षीय आकाश पिता की बारहद्वारी स्थित चाट की ढकेल पर साथ में ही काम करता था।
विज्ञापन
घर में एक ई रिक्शा भी है, जिसे कभी कोई भी चला लेता था। 22 मई की सुबह दस बजे आकाश टिर्री लेकर निकला। इसके बाद रात तक नहीं लौटा। देर रात अनूपशहर रोड पर जवां पुलिस ने उसे बेहोशी की अवस्था में पड़ा पाया। उसके गर्दन पर दबाने जैसे खरोंच के निशान थे और लग रहा था कि कुछ खिलाकर बेहोश किया गया है।
पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, परिजन खोजते हुए क्वार्सी थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने गुमशुदगी और फिर अज्ञात में अपहरण दर्ज कर लिया। गुरुवार सुबह पुलिस की सूचना पर परिजन शव पहचानने पोस्टमार्टम पहुंचे, जहां उसकी पहचान आकाश के रूप में कर ली।
फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया है। टिर्री गायब है। अंदेशा है कि टिर्री लूट के लिए उसे बेहोश किया और उसकी मौत हो गई। अब क्वार्सी पुलिस आगे जांच की बात कह रही है।