{"_id":"5a2462124f1c1b72548c112a","slug":"91512333842-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के मथुरा रोड हाईवे पर सासनी गेट इलाके में शनिवार रात हुई दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हुई है। इस मामले में परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।अकराबाद के गांव मंडनपुर निवासी 54 वर्षीय सद्दीक खां पुत्र अनवार खां पेशे से मजदूरी करता है।
वह शनिवार को पड़ोसी गांव इरखनी निवासी अनिल के ट्रैक्टर में धान लदवाकर खैर मंडी गया था। तभी रात में सासनी गेट इलाके में हाईवे पर अचानक झटका लगने पर वह ट्राली से गिर गया और उसकी मौत हो गई। रात को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिवार अनिल पक्ष पर ट्रैक्टर से फेंककर हत्या का मौखिक आरोप लगा रहा है।
रात भर खुले में पड़ा रहा शव
इगलास इलाके में घंटरबाग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी। दूसरे ने उपचार के लिए जाते समय दम तोड़ दिया। जिसका शव रात भर कड़कड़ाती ठंड में पड़ा रहा। स्वास्थ्य कर्मी इतनी भी जहमत नहीं उठा पाए कि उसे रात को ही मोर्चरी में रखवा दिया जाता।
विज्ञापन
इगलास के कउआखेड़ा निवासी वीरू उर्फ विष्णु पुत्र धर्मेंद्र अपने भाई अमित के साथ शनिवार शाम बाइक द्वारा शहर से गांव के लिए लौट रहे थे। घंटरबाग के निकट हुए सड़क हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी। विष्णु को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। कमाल की बात तो यह रही कि विष्णु का शव रात भर मोर्चरी के बाहर ही पड़ा रहा। कड़कड़ाती ठंड में शव को इस तरह से डाल दिया गया, जैसे कि वह लावारिस हो। रविवार सुबह जब इस प्रकरण की जानकारी पूरे जिला अस्पताल में फैली, तब जाकर वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवाया।