फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   9 car recovered from the city, not a clean chit to BJP leader Keshav

शहर से 9 कार बरामद, भाजपा नेता केशव को क्लीनचिट नहीं

Thu, 01 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 01 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 9 car recovered from the city, not a clean chit to BJP leader Keshav
शहर से 9 कार बरामद, भाजपा नेता केशव को क्लीनचिट नहीं - फोटो : Amar Ujala
गाजियाबाद और एनसीआर से लग्जरी कारों को चुराकर उनको अलीगढ़ में खपाने का धंधा पिछले करीब दो बरस से चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने इस धंधे पर चोट मारते हुए पिछले तीन दिन में नौ ऐसी कार शहर से बरामद की हैं, जो इन चोरों के रैकेट से खरीदी गईं। वहीं हिरासत में लिए गए प्रमुख भाजपा नेता व बरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके केशव बघेल को तीसरे दिन बुधवार देर रात तक क्लीनचिट नहीं मिली थी। उन पर कुछ वाहन खरीदने और इस रैकेट से जुड़े कुछ लोगों को संरक्षण देने का संदेह है। मगर पूछताछ में लगातार बयान बदलने के कारण पुलिस उन्हें क्लीनचिट देने का मन नहीं बना पा रही। हालांकि खुद भाजपा जिलाध्यक्ष व कई भाजपाई गाजियाबाद पुलिस व एसएसपी के संपर्क में हैं। इधर, टीम के सदस्य अभी और वाहन बरामद करने के लिए शहर में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के मैकेनिकों के जरिये बिकवाए वाहन
गाजियाबाद एसओजी/क्राइम ब्रांच द्वारा अब तक जुटाए गए तथ्यों पर गौर करें तो पिछले सप्ताह कुछ चोर टीम ने दबोचे। इन चोरों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह वाहनों को चुराकर उनके फर्जी दस्तावेज बनवाते हैं और उनके इंजन व चैसिस नंबर तक बदल लेते हैं। फिर उन्हें विभिन्न शहरों में मैकेनिकों की मदद से बेचते हैं। अलीगढ़ में उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा वाहन बेचने का खुलासा किया। इसी खुलासे में भाजपा नेता केशव बघेल पर दो वाहन बेचने व संरक्षण तक प्राप्त होने का संदेश हुआ। यह बताया गया कि अलीगढ़ में ज्यादातर वाहन तस्वीर महल और सारसौल इलाके के कार मैकेनिकों की मदद से बेचे गए। यह वाहन पिछले करीब दो साल से यहां लोगों के पास हैं।
विज्ञापन

सफाई नहीं दे पा रहे भाजपा नेता
पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि बेशक भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर अन्य कई भाजपाई गाजियाबाद एसएसपी के संपर्क में हैं। मगर अपने खिलाफ बन रहे संदेह को लेकर भाजपा नेता केशव बघेल कोई साक्ष्य नहीं दे पा रहे और उनके बयान भी लगातार बदल रहे हैं। इस वजह से उन्हें क्लीनचिट नहीं मिल पा रही है। सूत्र यहां तक दावा कर रहे हैं कि शहर में जो कारें बिकी हैं, उनमें ज्यादातर का संपर्क इन्हीं के माध्यम से हुआ है। बता दें कि केशव बघेल को सोमवार देर शाम महाजन होटल के बाहर से हिरासत में लिया गया था। बुधवार देर रात तक यह भाजपाइयों द्वारा दावा किया जा रहा था कि देर रात तक उन्हें छोड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ कार बरामद, अन्य कोई हिरासत में नहीं
पुलिस सूत्रों की मानें तो शहर के सारसौल, तस्वीर महल, देहली गेट आदि इलाकों से गाजियाबाद पुलिस नौ कार ले गई है। इन्हें खरीदने वालों ने इस बात के साक्ष्य दिए कि उन्होंने कैसे किसके माध्यम से वाहन खरीदे। इसलिए पुलिस उन्हें क्लीनचिट देकर यहीं छोड़ गई, जबकि उनसे कार ले गई। इधर, गाजियाबाद पुलिस की एक टीम बुधवार देर रात तक महानगर में डेरा डाले हुए थी। टीम को अभी कुछ अन्य ऐसे लोगों की तलाश है, जिन्होंने चोरी के यह वाहन खरीदे हैं। 
केशव बघेल को लेकर एसएसपी गाजियाबाद से लगातार वार्ता हो रही है। एसएसपी ने यह कहा है कि पूछताछ के आधार पर उन्हें देर रात तक क्लीनचिट दे दी जाएगी।
-चौ.देवराज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed