फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिपाही अकरम ने अपने हमलावरों को माफ किया

सिपाही अकरम ने अपने हमलावरों को माफ किया

Wed, 31 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
सिपाही अकरम ने अपने हमलावरों को माफ किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कासगंज की हिंसा में आंख गंवा चुके कांस्टेबल अकरम हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक बन गए हैं। अकरम ने कासगंज में अपने ऊपर हमला करने वालों को माफ कर दिया है। इस हमले में अकरम अपनी एक आंख गंवा चुके हैं।

जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे अकरम ने कहा कि वह घटना वाले दिन अलीगढ़ आ रहे थे। कासगंज से जो रास्ता अलीगढ़ की ओर कटा है वहां पर लगे बैरियर को कुछ लोग हटा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने समझा कि फोर्स है, लेकिन जब नजदीक पहुंचे तो पता लगा कि माब है। अकरम ने बताया कि उनके हुलिया को देखते हुए ही माब हमलावर हो गया।

उन्होंने अपनी कार पीछे की तो वह पीछे एक गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद पत्थर और लाठी से हमला होने लगा। उन्होंने भीड़ में शामिल लोगों से कहा कि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। उन्हें जाने दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


माब में कुछ लोग लगातार चिल्ला रहे थे कि हमारे दो आदमी गए हैं हम बदला लेंगे। कुछ लोगों ने तमंचे भी निकाल लिए, लेकिन इसके बाद पता नहीं क्या समझ आया कि मुझे जाने दिया। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि वह लोग ठीक रहें।

मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है। मैं उनको तहे दिल से माफ करता हूं। अब मुझे उनसे कोई शिकवा शिकायत नहीं है। ऊपर वाला उन्हें आबाद रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed