{"_id":"623f6b47f1b3c911f23f866a","slug":"74-thousand-returned-from-the-possession-of-cyber-thugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ ः साइबर ठगों के कब्जे से 74 हजार वापस कराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ ः साइबर ठगों के कब्जे से 74 हजार वापस कराए
Sun, 27 Mar 2022 01:06 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सुरक्षा बिहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से हुई एक लाख 76 हजार की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाने ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को 74 हजार 607 रुपये पीड़ित को वापस कराए। पीड़ित ने साइबर पुलिस का धन्यवाद अदा किया।
आनंद कुमार निवासी सुरक्षा बिहार ने बताया कि 6 मार्च को उनके साथ साइबर ठगों ने एक लाख 76 हजार की ठगी कर ली थी। उनके खाते से सारा पैसा गायब कर दिया। उन्होंने तत्काल साइबर थाने को इसकी सूचना दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पीड़ित को 74 हजार 607 रुपये वापस कराए। बरामदगी कराने वाली टीम में निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक समर पाल सिंह, एचएम अतुल कुमार गुप्ता, सिपाही विकास कुमार आदि हैं। ब्यूरो