{"_id":"5cddc479bdec22077c356400","slug":"71558037625-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौनेर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बौनेर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधी पार्क इलाके के बौनेर हाईवे पर गुरुवार को एक ट्रक चालक को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रदीप कुमार (30) पुत्र शेर सिंह निवासी नगला, खंदारी, सिकंदरपुर, कासगंज बुधवार को कासगंज से दूध के पैकेट लेकर हरियाणा के बहादुरपुर जिले के लिए निकला था।
यहां वह माल को छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। रास्ते में उसे एक साथी ट्रक चालक सुरेंद्र निवासी कासंगज मिल गया। दोनों घर को वापस लौट रहे थे। बौनेर हाईवे पर प्रदीप को लघुशंका लगी तो वह ट्रक को साइड में खड़ा कर रोड पार लघुशंका करने जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इधर, सुरेंद्र ट्रक की केबिन में गहरी नींद में सो रहा था। राहगीरों के शोर मचाने पर उसकी आंख खुली। उसने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल प्रदीप को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र ने हादसे की जानकारी प्रदीप के परिजनों को दी। गांधी पुलिस के अनुसार परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सुरेंद्र के अनुसार प्रदीप दो बच्चों का पिता था। हादसे के बाद से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।