{"_id":"5b2eaaf84f1c1bf26e8b9ad3","slug":"71529785080-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमलाकर भागते तीन गोकश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमलाकर भागते तीन गोकश दबोचे
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर की देहली गेट पुलिस ने शनिवार तड़के खैर रोड नादा पुल के पास मुठभेड़ में तीन गोकश दबोच लिए। इस दौरान गोली लगने से एक गोकश जख्मी हुआ है, जबकि दो भागते समय जख्मी हुए हैं। इससे पहले इन गोकशों ने पुलिस द्वारा नादा पुल पर लगाए गए पुलिस बैरियर पर गाड़ी चढ़ा दी और जब पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर भागने की कोशिश की। मगर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को दबोच लिया और दो भागने में सफल रहे। घायल गोकशों में से दो फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
इंस्पेक्टर देहली गेट सुनील कुमार सिंह के अनुसार तड़के करीब तीन बजे शहपुर कुतुब चौकी इंचार्ज मो. यासीन ने वायरलेस पर सूचना दी कि तालसपुर इलाके से लाल रंग की टाटा-407 में एक गाय चोरी कर चढ़ाने के बाद गोकश गोंडा मोड़ की ओर भाग रहे हैं और वह उनका अपनी बाइक से पीछा कर रहे हैं।
इस सूचना पर तत्काल जलालपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को अलर्ट किया और उन्होंने नादा पुल के पास बैरियर लगाकर गोकशों का इंतजार शुरू कर दिया। इसी बीच थाने से खुद इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एकाएक मेटाडोर सवार गोंडा मोड़ से खैर रोड नादा पुल की ओर मुड़ गए। जहां उन्होंने पुलिस को देख कुछ कदम पहले गाड़ी रोकी और जब पुलिस उनकी ओर बढ़ी तो वह तेजी से गाड़ी को बैरियर पर चढ़ाते हुए खैर रोड की ओर भागे। साथ ही पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें पैर में दो गोली लगने से सलीम उर्फ टोटा जख्मी हो गया, जबकि मेटाडोर से कूदकर भागते समय छोटू उर्फ सलमान व अजीज जख्मी हो गए। इन तीनों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी ड्राइवर सहित गाड़ी ले भागा। बाद में पीछा करने पर वह गाड़ी व गाय को छोड़कर खैर रोड पर खेतों में भाग गए। पुलिस ने गाय को मुक्त करा दिया। बाद में पुलिस ने घायल सलीम व छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि अजीज को दोपहर में कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया। इन तीनों के कब्जे से दो तमंचे व आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं।
दोदपुर व देहली गेट में बेचते थे गोमांस
पूछताछ में तस्करों ने स्वीकारा कि वह इसी तरह शहर से लावारिस घूमती या किसी के दरवाजे पर बंधी गायों की चोरी करके ले जाते हैं। सुनसान स्थल पर उसकी कट्टी करने के बाद उसके अवशेष रास्ते में कहीं भी सुनसान स्थल पर फेंक देते हैं। इसके बाद गोमांस को नियत दुकानदारों को बेचते हैं। उन्होंने टप्पल व खैर के आसपास अवशेष फेंकना स्वीकारा। साथ में दोदपुर व देहली गेट इलाके की कुछ दुकानों के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर गोमांस बेचना स्वीकारा। गोमांस बेचने का काम फरार टुइयां व गिरफ्तार छोटू द्वारा किया जाता है। इंस्पेक्टर के अनुसार अब तक कई दर्जन गायों की चोरी स्वीकारी है। अब उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इनके मोबाइल नंबरों व दुकानदारों के नंबरों की डिटेल मिलान के आधार पर उन पर शिकंजा कसा जाएगा। साथ में आरोपियों पर गैंगेस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई होगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
सलीम उर्फ टोटा निवासी नौगवां अर्जुनपुर लोधा, छोटू उर्फ सलमान निवासी तालसपुर खुर्द देहली गेट, अजीज निवासी नौगवां अर्जुनपुर लोधा
फरार अभियुक्त
टुइयां निवासी नौगवां अर्जुनपुर लोधा व एक अज्ञात
यह रही गिरफ्तारी टीम
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, एसआई मो.यासीन, एसआई राजेश कुमार, सिपाही मंशाराम, अजय कुमार, प्रेमवीर, सर्वेश, रसीद खान।