फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   संदिग्ध व्यक्तियों पर खुफिया एजेंसी की निगरानी

संदिग्ध व्यक्तियों पर खुफिया एजेंसी की निगरानी

Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्तियों पर खुफिया एजेंसी की निगरानी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक की आहट के चलते खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। कई छात्रों के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर से खुफिया एजेंसियां काफी सतर्क हैं।

एएमयू के निष्कासित छात्र मन्नान वानी के आतंकी संगठन में शामिल होने और बाद में उसे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं, नोएडा का एक छात्र आंतकी संगठन में शामिल हो गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद वह घर लौट आया था। लगातार आतंकी संगठनों की तरफ छात्रों के रूझान खुफिया एजेंसियों के लिए सरदर्द बन चुका है।
विज्ञापन


पिछले दिनों अमरोहा, सहारनपुर, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, संभल सहित अन्य जिलों में आईएसआईएस के माडयूल ‘हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम’ के सदस्यों के कनेक्शन जुड़ने के बाद गैर प्रांत के पढ़ने वाले छात्रों पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही उनकी हर गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों की नजर है। पिछले दिनों अलीगढ़ में एनआईए टीम के आने के इनपुट मिले थे। हालांकि, टीम नहीं आई थी। एक बार फिर टीम के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर प्रांतों के छात्रों पर नजर
दिल्ली सहित एनसीआर इलाके में गैर प्रांत के पढ़ने वाले छात्रों पर खुफिया एजेंसी ने अपनी नजरें गड़ा दी हैं। इन छात्रों के सोशल मीडिया के स्टेटस पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उनके बायोडाटा जुटाए जा रहे हैं, ताकि छात्रों के सही ठिकानों का पता चल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed