फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवती की ‘चीख’ ने छुड़ाये पुलिस के पसीने

युवती की ‘चीख’ ने छुड़ाये पुलिस के पसीने

Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
युवती की ‘चीख’ ने छुड़ाये पुलिस के पसीने
युवती की ‘चीख’ ने छुड़ाये पुलिस के पसीने
विज्ञापन


क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

एक तरफ 31 दिसंबर की रात शहर भर में नए साल का जशभन मनाया जा रहा था और कोहरे भरी सर्द रात में पुलिस तैनात थी। इसी बीच करीब रात दस बजे कंपकंपाती सर्दी में किसी युवती की चीख भरी सूचना ने पुलिस के पसीने ला दिए। पूरी रात इस सूचना पर पुलिस दौड़ती और सुबह 5 बजे जाकर यह कामयाबी मिली। मगर युवती ही वहां से गायब हो गई।


हुआ यूं कि 31 दिसंबर की रात लगभग दस बजे कंट्रोल रूम को सूचना आई कि क्वार्सी के कमालपुर मोड़ इलाके में अंधेरे में एक गाड़ी खड़ी है और उसमें से किसी युवती के चीखने की आवाज आ रही है। इस खबर ने पुलिस को हिला दिया। कोहरे के कारण मौके तक पहुंचने में यूपी-100 की पीआरवी को ही आधा घंटा लगा और वहां इतना मिला कि एक लड़की की सात नंबर की लाल जूती पड़ी है।
विज्ञापन


इस पर पक्का हो गया कि वहां कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद तमाम तरह के अंदेशे पुलिस के जेहन में कौंध गए और खुद एसएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। क्वार्सी पुलिस, कई चौकी इंचार्ज, गांधीपार्क पुलिस व सीओ वहां भेजे गए। बाद में एसपी सिटी भी पहुंच गए। अंधेरे व कोहरे के कारण दूर-दूर तक कोई भी नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी काफी दूर तक तलाश शुरू किया। इसी दौरान वहां एक स्विफ्ट कार बरामद हुई। जिसके नंबर के आधार पर मालिक तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया। रात भर पुलिस परेशान होती रही कि कहीं किसी लड़की के साथ कोई गलत हरकत न हो जाए।


तभी लगभग साढे़ 4 बजे उस कार मालिक से क्वार्सी क्षेत्र में ही संपर्क साधा गया तो पता चला कि वह कार उसका बेटा नोएडा से लेकर आ रहा था। वहीं जब लड़की के बारे में जांच की गई तो पता चला कि वह कोई कॉल गर्ल थी। जिससे वहां विवाद हुआ और वह वहां से चली गई। तब जाकर पुलिस को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed