फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार किया

पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार किया

Wed, 07 Nov 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार किया
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार देर रात भमोला इलाके में भुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार बदमाश पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है तथा वह शाहवेज की हत्या का आरोपी है।

सिविल लाइन इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वह जमालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। युवक को टोका गया तो वह भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गोली चलाई तो पैर में गोली लगने के कारण वह गिर गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश की पहचान बाबर पुत्र बब्बन निवासी बेगपुर क्वार्सी के रूप में हुई है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस के अनुसार 23 अक्तूबर 2018 को एएमयू के हबीब हॉल के सामने गैंगवार में हुई शाहवेज की हत्या में बाबर आरोपी है। गौर हो कि बाबर कुख्यात जुबैर का साथी है जो कुख्यात मुनीर के गैंग में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जुबैर की तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि बाबर की हिस्ट्री निकलवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed