फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   संत फिदेलिस के प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संत फिदेलिस के प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
संत फिदेलिस के प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


संत फिदेलिस स्कूल को संचालित करने वाली संस्था के फादर सेवासिटयन पंत लाडी निवासी रोमन कैथलिक चर्च कैथल हाउस वजीरपुरा रोड आगरा के खिलाफ जवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

इमलौठी के गांव प्रधान वादी विमल कुमार की तहरीर के अनुसार ग्राम पंचायत की चारागाह की 380 हेक्टेयर जमीन, जो गाटा संख्या 174 और 177 पर दर्ज है। इसी जमीन पर स्कूल प्रबंधन ने आठ फीट ऊंची ईंटों और आरसीसी की बाउंड्री बनवा ली थी।
विज्ञापन


जिसे प्रशासन ने कुछ दिन पहले गिरवा दिया था। लेकिन कई दिन बाद भी संत फिदेंलिस स्कूल प्रबंधन ने यहां से मलबा नहीं उठवाया। ग्राम प्रधान ने

आशंका जताई कि स्कूल प्रबंधन मलबा इसलिए नहीं उठा रहा है क्योंकि उसकी नियत कब्जा बनाए रखने की है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी है। इसी की तहरीर पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर धारा 447 के तहत जवां थाने में आठ सितंबर को मुकदमा दर्ज हो गया है। विमल कुमार उर्फ मनोज कुमार ने डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि दोनों ही न्याय प्रिय अधिकारी हैं, इसलिए इतनी त्वरित कार्रवाई हुई है। नहीं तो ग्रामसभा की लाखों रुपये की जमीन स्कूल प्रबंधन के कब्जे में चली जाती। एसओ जवां उदित नयन ने मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed