फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बेहोश कर किशोरी से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

बेहोश कर किशोरी से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बेहोश कर किशोरी से गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को दो युवक बहला फुसला कर बाइक पर बैठाकर ले गए। आरोप है कि भदेसी स्थित खाली मकान में उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गांधी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी कल सुबह किसी काम से बाजार के लिए गई थी। रास्ते में उसे दो युवक बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बिठाकर भदेसी स्थित एक खाली मकान में ले गए। यहां उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के अनुसार सत्यवीर ने मकान के बाहर चौकीदार की और अंदर सत्यवीर के बेटे अभिषेक, जवां निवासी अनिल एवं छावनी निवासी सोनू ने गैंगरेप किया।
विज्ञापन


गैंगरेप के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में पास ही स्थित एक खाली स्थान पर फेंककर चले गए। कुछ देर बाद किशोरी को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची। यहां उसने अपनी मां को अपने साथ हुई वारदात से अवगत कराया। परिजनों के इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों के तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में वह किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में रिपोर्ट दर्जकर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
महानगर के बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित सारसौल में घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस काफी देर तक तहरीर का इंतजार करती रही, लेकिन तहरीर न मिलने पर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed