फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for demanding Rs 1 crore extortion from a doctor

Jind News: डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for demanding Rs 1 crore extortion from a doctor
फोटो 25जेएनडी07-रंगदारी मांगने के मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी ऋषभ सोढी। संवाद
जींद। डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए स्टाफ ने 18 वर्षीय दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी सचिन और हांसी के धर्मखेड़ी निवासी सौरभ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजकर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी ऋषभ सोढी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि बाल धर्मार्थ अस्पताल में फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत सचिन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह डॉ. आदिश जैन के पास काम करते हैं। 21 अगस्त की सुबह 10:54 से 11:02 बजे के बीच उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिये धमकी भरा संदेश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेश भेजने वाले ने अपना नाम सचिन पंडित उर्फ नैंसी पंडित बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया। संदेश में आठ दिन के अंदर एक करोड़ रुपये देने की मांग की। रकम नहीं देने पर दस दिन के अंदर जींद में ही गोली मारने की धमकी दी थी। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद अस्पताल कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
एसपी कुलदीप सिंह ने मामले को सीआईए को सौंपा। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया करीब एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर रातों-रात अमीर बनने की चाहत में रंगदारी मांगने की साजिश रची। दोनों आरोपी अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले थे। उनकी केवल फोन पर ही बातचीत होती थी। उनकी पूरी योजना इंस्टाग्राम के माध्यम से ही बनी थी।
पुलिस ने सचिन को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे आरोपी सौरभ को उसके परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जांच के दौरान सीआईए टीम को पता चला कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिये मोबाइल नंबर हासिल किया था।

एक आरोपी पर है आर्म्स एक्ट की एफआईआर
सचिन की उम्र 18 वर्ष है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से आर्म्स एक्ट की एफआईआर दर्ज है। उस मामले की उत्तर प्रदेश पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरा आरोपी सौरभ हांसी के गांव धर्मखेड़ी का रहने वाला है। उसने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की है और बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed