फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दो माह से युवक लापता, ठेकेदार पर लगा हत्या का आरोप

दो माह से युवक लापता, ठेकेदार पर लगा हत्या का आरोप

Sun, 31 Mar 2019 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
दो माह से युवक लापता, ठेकेदार पर लगा हत्या का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्नादेवी इलाके के सिद्धार्थ नगर का युवक दो माह बाद भी घर नहीं लौटा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में युवक को शादी समारोह में काम देने वाले ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है।


अनिल कुमार निवासी चूहरपुर, सिद्धार्थ नगर, बन्नादेवी ने बताया कि बेटे पवन को क्षेत्र का ही रहने वाला एक ठेकेदार जो कि शादी समारोह में स्टाल लगाने का काम करता है। अपने साथ 26 जनवरी 2019 को काम देने की बात कहकर मथुरा ले गया था। इसके बाद से ही बेटा वापस नहीं लौटा है। ठेकेदार के पास पूछताछ करने गए तो उसने बताया कि पवन ने उसके साथ हाथापाई की थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह गोवर्धन होटल, मथुरा से गायब हो गया। अनिल कुमार के अनुसार थाना बन्नादेवी सहित मथुरा के थाना हाईवे में बेटे के लापता होने के संबंध में तहरीर दी है। पवन के लापता होने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके भाइयों, बहनों सहित मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय के अनुसार अनिल कुमार की तहरीर को रिसीव कर लिया गया है। युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed